Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

छठ पूजा में भेदभाव देखने वाले विपक्षी नेता समाज और संस्कृति के दुश्मन हैं: मुख्यमंत्री योगी

छठ पूजा में भेदभाव देखने वाले विपक्षी नेता समाज और संस्कृति के दुश्मन हैं: Chief Minister  योगी

Lucknow, 15 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि जिन लोगों का अपना जीवन ही पाखंड से भरा है, उन्हें दुर्गा पूजा और कावड़ यात्रा में पाखंड दिखाई देता है और वे छठ महापर्व में भेदभाव ढूंढते हैं. ऐसे लोग समाज और संस्कृति के दुश्मन हैं, जो India की सनातन परंपरा को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं.

Chief Minister Sunday को लक्ष्मण मेला मैदान स्थित गोमती नदी के तट पर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा आयोजित छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान Chief Minister ने घाट पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की और देश दुनिया तक छठ के गीत पहुंचाने वाली स्वर कोकिला पद्म विभूषण स्वर्गीय शारदा सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम के दौरान Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा प्रकाशित सनेश स्मारिका का विधिवत विमोचन किया.

Chief Minister ने आयोजन की भव्यता और साफ सफाई के लिए संस्था के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश और अंबरीश राय के प्रयासों की सराहना की. संस्था के पदाधिकारियों ने Chief Minister का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. इसी मंच से Chief Minister ने देश की प्रख्यात लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया.

Chief Minister ने कहा कि 2017 से पहले जब प्रदेश में उपद्रव होता था तब Government कान में तेल डालकर सोती रहती थी. उस समय घाटों पर न सफाई होती थी और न ही सुरक्षा की कोई व्यवस्था थी. आज उत्तर प्रदेश उपद्रव से उत्सव प्रदेश बन चुका है. धनतेरस, दीपावली, अयोध्या के भव्य दीपोत्सव से लेकर छठ महापर्व तक लाखों लाख श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मना रहे हैं. प्रदेश के विभिन्न जनपदों जैसे वाराणसी (20 लाख), गोरखपुर (16 लाख) सहित गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, कुशीनगर आदि में लाखों लोग पूरी श्रद्धा के साथ इस पर्व का हिस्सा बन रहे हैं. आज घाटों पर चाक चौबंद सुरक्षा है और किसी भी माता बहन की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों की दुर्गति निश्चित है.

छठ गीतों का स्मरण करते हुए Chief Minister ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित और स्वर कोकिला स्वर्गीय शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार छठ हमारी लोक आस्था की आत्मा है, उसी प्रकार शारदा सिन्हा के स्वर इस महापर्व की सजीव धड़कन रहे हैं. उनके गाए गीतों ने दशकों तक हर आस्थावान भारतीय के मन में माटी की सुगंध को जीवित रखा. यद्यपि वह आज हमारे बीच भौतिक रूप से नहीं हैं, लेकिन छठी माई की कृपा और उनके गीतों की गूंज हर घाट पर सदैव जीवित रहेगी.

Chief Minister ने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, जल और भगवान सूर्य की असीम कृपा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का पर्व है. यह हमें श्रद्धा, पवित्रता और कठोर अनुशासन का पाठ पढ़ाता है. हमारी मातृशक्ति तीन दिन तक 36 से 37 घंटे का निर्जला व्रत रखकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए कठिन तपस्या करती है. घाट पर बिना किसी भेदभाव, ऊंच नीच या जाति पाति के सभी लोग प्रकृति द्वारा प्रदत्त अन्न से सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते हैं, जो सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा उदाहरण है.

Chief Minister ने कहा कि Lucknow में पूर्वांचल और बिहार से आए लाखों परिवार रहते हैं. इन परिवारों ने अपनी उद्यमशीलता से प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. Lucknow को उन्होंने अपना घर बनाया है और Lucknow ने भी उन्हें परिवार का हिस्सा माना है. उत्तर प्रदेश की पहचान किसी एक भाषा या क्षेत्र से नहीं बल्कि उसकी समावेशी संस्कृति और एकात्मता से है. इस अवसर पर लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने छठी माई का गीत गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि सूर्य उपासना का यह पर्व अब घर घर पहुंचकर धूमधाम से मनाया जा रहा है. 30 से 40 साल पहले Lucknow में कुछ ही लोग यह पर्व मनाते थे, लेकिन आज यह यहां का सबसे बड़ा पर्व बनता जा रहा है.

–

विकेटी/एमएस

Share