140 करोड़ भारतीय टीम इंडिया के साथ, जीतेंगे टी-20 विश्व कप: अनुराग ठाकुर

Ahmedabad, 8 मार्च . Gujarat के Ahmedabad में Narendra Modi स्टेडियम में India और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. BJP MP अनुराग ठाकुर ने कहा कि India की 140 करोड़ जनता टीम इंडिया के साथ है. इसीलिए, हमें पूरी उम्मीद है कि India एक बार फिर विश्व कप अपने नाम करेगा.

BJP MP अनुराग ठाकुर ने कहा कि India ने सेमीफाइनल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. आज फाइनल मुकाबले में India की जीत होगी.

बताते चलें कि फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और India को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया. न्यूजीलैंड का पहले गेंदबाजी करने का यह फैसला उस वक्त गलत साबित हुआ जब भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की लाइन और लेंथ पावर प्ले के छह ओवर में ही खराब कर दी. भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, जो इस पूरे टूर्नामेंट में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे, के बल्ले से 21 गेंदों में 52 रन आए. शर्मा ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. वहीं, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार संजू सैमसन ने हाफ सेंचुरी जड़ी. सैमसन एक बार फिर शतक से चूके. उन्होंने 46 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली. सैमसन के बल्ले से 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के आए.

तीसरे नंबर पर आए ईशान किशन ने भी शानदार बल्लेबाजी की, 25 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली. किशन ने चार चौके और चार छक्के जड़े.

टी-20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल को लेकर एक क्रिकेट फ़ैन ने कहा कि हमारा पूरा परिवार और दोस्त साथ आए हैं, और India की इस शानदार बल्लेबाजी से हम लोग बहुत खुश हैं. हमें विश्वास है कि India इस मैच को आसानी से जीत लेगा.

India ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए. न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबला जीतने के लिए 256 रनों की जरूरत है. हालांकि, एक वक्त ऐसा लग रहा था कि India 275 रन तक पहुंच सकता है, लेकिन नियमित अंतराल पर गिरे विकेट से रन गति स्लो हुई. लेकिन, आखिरी ओवर में भारतीय बल्लेबाज शिवम दुबे के बल्ले से कुछ अच्छे शॉट्स आए, जिनके दम पर India इस मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच गया है.

डीकेएम/डीएससी

Leave a Comment