
नवादा, 25 जुलाई . नई Government के ‘सेवा, संकल्प एवं समर्पण’ के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में Chief Minister सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में Saturday को आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीआरडीए सभागार, नवादा सहित जिले के सभी प्रखंडों, नगर निकायों एवं पंचायतों में किया गया. जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं Police अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.
राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान Government के विगत 100 दिनों की उपलब्धियों एवं विकासात्मक कार्यों पर आधारित रिपोर्ट कार्ड बुकलेट तथा डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया.
Chief Minister सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बीते 100 दिनों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिनसे सुशासन, विकास एवं जनकल्याण को नई गति मिली है. यह केवल 100 दिनों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण की सशक्त शुरुआत है.
इस अवसर पर Chief Minister द्वारा राज्यभर में 11,464 करोड़ रुपए की लागत से कुल 2,476 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया गया.
राज्यस्तरीय कार्यक्रम के उपरांत डीआरडीए सभागार में अभियान बसेरा-02 के अंतर्गत नवादा सदर अंचल के 15 लाभुक परिवारों को जिला पदाधिकारी द्वारा बंदोबस्ती पर्चा प्रदान किया गया.
कार्यक्रम के दौरान ‘सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन’ के उपलक्ष्य में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों को जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया.
इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी नगर निकायों, प्रखंडों एवं पंचायतों में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, जीविका दीदियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम का अवलोकन किया.
प्रखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में अकबरपुर, रजौली, नरहट, सिरदला, नारदीगंज, काशीचक एवं पकरीबरावां में 05-05 परिवारों, गोविंदपुर, मेस्कौर, रोह, वारिसलीगंज, हिसुआ एवं कौआकोल में 10-10 परिवारों को बंदोबस्ती पर्चा प्रदान किया गया. इस प्रकार जिले में कुल 110 परिवारों को भूमि संबंधी अधिकार उपलब्ध कराए गए.
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, गोपनीय शाखा प्रभारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, नवादा सदर, स्थापना प्रभारी, प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, बीस सूत्री के माननीय सदस्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
–
एएसएच/डीकेपी