
हैदराबाद, 13 सितंबर . हैदारबाद में स्थित उप्पुगुडा के ललिता बाग में मल्लिकार्जुन नगर यूथ वेलफेयर एसोसिएशन ने गणेश चतुर्थी की 50वीं वर्षगांठ के जश्न के हिस्से के तौर पर ‘विकसित India 2047’ थीम वाली गणेश जी की मूर्ति स्थापित की है.
विकसित India की तर्ज पर गणेश पंडाल बनाने वाले श्रीकांत ने से बातचीत में कहा, “हम लोग Prime Minister Narendra Modi के विजन के अनुरूप विकसित India की तर्ज पर गणेशजी की मूर्ति की स्थापना की है. विकसित India के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए इस बार विकसित India 2027 थीम पर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की है. 2047 में India कैसा होगा, इसको देखते हुए हमने पंडाल और गणेशजी की मूर्ति बनाई है. हमने देश और गणेश भक्ति को एक साथ लाने की कोशिश की है. पिछले साल हमने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर गणेश जी की मूर्ति और पंडाल को सजाया था. इस बार पंडाल में बैलगाड़ी के साथ बुलेट ट्रेन का नमूना बनाया है.”
सुशील कुमार ने कहा, “इस बार हमने गणेश पंडाल को विकसित India 2047 के आधार पर तैयार किया है. 2047 में India कैसा रहेगा, कितना आगे जाएगा, उसे दिखाने कोशिश की गई है. Prime Minister Narendra Modi अगले 20 वर्षों में जो कार्य करने की योजना बना रहे हैं, वह हम पोस्टर के जरिए दिखा रहे हैं. मैन्युफैक्चरिंग और एग्रीकल्चर समेत अन्य विकास कार्यों को पोस्टर के जरिए मंडप को सजाया है.”
सुशील कुमार ने कहा, “2025 में ऑपरेशन सिंदूर के थीम पर गणेश प्रतिमा की स्थापना करते हुए पंडाल को सजाया था. इस थीम को लोगों ने बहुत पसंद किया और सराहना की. इस साल भगवान गणेश को ऑर्मर के रूप में तैयार किया गया है. देशभक्ति और भगवान भक्ति सभी में जागृत हो, इसलिए इस बार इस थीम को चुना गया है. अगले 11 दिनों तक पंडाल में पूजा-हवन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा.”
–
ओपी/पीएम