पीएम मोदी और कजाकिस्तान के राष्ट्रपति टोकायेव ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की

New Delhi, 13 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर कजाकिस्तान के President कासिम-जोमार्ट टोकायेव के साथ बैठक की.

उच्चस्तरीय बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री, विदेश मंत्रालय (एमईए) में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

बैठक से पहले, दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का स्वागत किया और पीएम मोदी ने टोकायेव के साथ आए प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की.

2026 में ब्रिक्स (की अध्यक्षता करने वाले देश के तौर पर, India New Delhi में दो दिवसीय 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जिसमें ब्रिक्स सदस्य देशों, सहयोगी देशों और आउटरीच के लिए आमंत्रित देशों के नेता एक साथ आ रहे हैं.

इससे पहले, पीएम मोदी और टोकायेव ने India मंडपम में ब्रिक्स सदस्य और सहयोगी देशों के नेताओं, आउटरीच के लिए आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ एक ‘फैमिली फोटो’ (सामूहिक तस्वीर) खिंचवाई.

ब्रिक्स में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं. ब्रिक्स के सहयोगी देश बेलारूस, क्यूबा, ​​बोलीविया, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम हैं.

टोकायेव ने Saturday शाम India मंडपम में पीएम मोदी द्वारा आयोजित भव्य रात्रि भोज में भी हिस्सा लिया था.

Saturday को 11 ब्रिक्स सदस्य देशों के नेताओं ने सर्वसम्मति से ‘New Delhi घोषणापत्र’ को अपनाया. इसमें शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच/ब्रिक्स प्लस डायलॉग’ सत्र की मेजबानी के लिए India की सराहना की गई और कहा गया कि India की अध्यक्षता ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग और एकजुटता को मजबूत करने में “नई गति” प्रदान की है.

ब्रिक्स सदस्य देशों के नेताओं ने आपसी सम्मान और समझ, संप्रभु समानता, एकजुटता, लोकतंत्र, खुलेपन, समावेशिता, सहयोग और आम सहमति की ब्रिक्स भावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

टोकायेव 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए Saturday को New Delhi पहुंचे थे. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री (एमओएस) सुकांत मजूमदार ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया था.

केआर/

Leave a Comment