
ग्वालियर, 2 सितंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि जिसके हाथ में हल है, वही इस देश का असली बल है. ग्वालियर में हुए बलराम जयंती महोत्सव एवं सहकारी किसान समागम कार्यक्रम में Chief Minister मोहन यादव ने किसानों के पसीने को Madhya Pradesh की अर्थव्यवस्था का ‘फ्यूल’ बताते हुए कहा कि Government खेत से लेकर खातों तक और बीज से लेकर बाजार तक हर कदम पर प्रदेश के किसानों के साथ खड़ी है.
Chief Minister ने कहा कि भगवान बलराम, बल के देवता, ही नहीं, श्रम के सम्मान और कृषि गौरव के जीवंत प्रतीक हैं. हलधर के रूप में उन्होंने देश में खेती-किसानी को विस्तार दिया और इसे लोककल्याण का माध्यम भी बनाया. आयोजकों ने Chief Minister को खेती-किसानी के पुण्य प्रतीक के रूप में हल भेंट किया.
इस अवसर पर Chief Minister मोहन यादव ने किसान कल्याण से जुड़े चार महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ भी किया. Chief Minister ने सिंगल क्लिक से ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल का शुभारंभ किया. इस पोर्टल से किसान अब घर बैठे आवेदन कर सकेंगे. इस अवसर पर शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण योजना के सरलीकरण का भी शुभारंभ हुआ. इसके तहत खरीफ और रबी कृषि ऋण की अलग-अलग अदायगी की बाध्यता समाप्त करते हुए किसानों को अपनी सुविधा के अनुसार 12 माह में ऋण चुकाने की सुविधा दी गई है.
इसी तरह किसान कृषक कवच योजना का भी शुभारंभ किया. इस योजना में ऐसे किसानों को भी ऋण और शासकीय योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया है, जिनके खातों की जांच लंबित होने से वे अब तक शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित थे. गांवों में सहकारिता गतिविधियों को मजबूत करने के लिए 200 नई पैक्स संस्थाओं के कार्यालयों का भी शुभारंभ किया.
किसानों को संबोधित करते हुए Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि हमारी Government बीज से बाजार तक और खेत से निर्यात तक किसान की पूरी यात्रा को मजबूत कर रही है. हम प्रदेश को देश की मिल्क कैपिटल बनाएंगे. प्रदेश के हर ब्लॉक में एक वृंदावन ग्राम विकसित किया जा रहा है और चारा अनुदान 20 से बढ़ाकर 40 रुपए किया गया है.
केंद्रीय दूरसंचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि किसानों का सम्मान ग्वालियर अंचल की विरासत रही है. ग्वालियर-चंबल में बने बांध और जलाशयों से खेती समृद्ध हो रही है. श्योपुर क्षेत्र को नैरोगेज रेल लाइन से जोड़ा गया, ताकि किसान ग्वालियर में अपना अनाज बेच पाएं. इस समारोह में विधानसभा के नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहे.
–
एसएनपी/डीकेपी