
हांसी, 4 अक्टूबर . Haryana के जनपद हांसी में एक निजी बस की सामने से आ रहे ट्रक के साथ जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में करीब 20 से 25 यात्रियों के घायल होने की सूचना है. घायलों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह हादसा हांसी के सिसाय पुल क्षेत्र में नेहरू कॉलेज के पास हुआ. शुरुआती जानकारी के अनुसार, Sunday सुबह करीब 11 बजे निजी बस बरवाला से हांसी की तरफ आ रही थी. जैसे ही बस राजकीय महाविद्यालय के पास सिसाय पुल के नजदीक पहुंची, उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.
सूचना मिलते ही Police की कई टीमें मौके पर पहुंचीं. Policeकर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला. कई घायलों को निजी वाहनों और अन्य साधनों से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में घायल पहुंचने के बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तत्काल उपचार शुरू किया.
बताया जा रहा है कि हादसे में कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए हिसार रेफर किया गया है. वहीं, अन्य घायलों का नागरिक अस्पताल हांसी में उपचार चल रहा है.
हादसे में घायल यात्री पूनम ने बताया कि वह बरवाला से हांसी आ रही थी. पूनम के अनुसार सामने से आए ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी. इस दौरान आगे बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आईं और कई लोग घायल हो गए. पूनम ने बताया कि उसे भी चोट लगी है.
दुर्घटना के बाद सड़क पर दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. Police ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की. Police ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है.
–
डीसीएच/