चंडीगढ़ में 5-6 अक्टूबर को अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन, 19 राज्यों के 40 महापौर करेंगे चर्चा

चंडीगढ़, 4 अक्‍टूबर . चंडीगढ़ के महापौर सौरभ जोशी ने कहा कि अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन 5-6 अक्टूबर को चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 19 राज्यों के लगभग 40 महापौर शहरी स्थानीय निकायों और महापौरों के कार्यकाल पर चर्चा करेंगे.

अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक को लेकर महापौर सौरभ जोशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “चर्चा के मुख्य विषय शहरी स्थानीय निकायों से संबंधित होंगे. विशेष रूप से हमें उम्मीद है कि आदर्श अधिनियम, विशेषकर महापौरों के कार्यकाल से संबंधित प्रावधान, बैठक का प्रमुख केंद्र बिंदु होगा.”

महापौर सौरभ जोशी ने कहा, “मैं सबसे पहले आप सभी के माध्यम से देश भर के नागरिकों को सूचित करना चाहता हूं कि अखिल भारतीय महापौर परिषद, जिसका गठन 1960 में हुआ था, एकमात्र ऐसा निकाय है, जहां देश भर के महापौर एक मंच पर आकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं. जून में ऋषिकेश में एक बैठक हुई, उसके बाद जुलाई में दिल्ली में एक और बैठक हुई, और हमें खुशी है कि इस बार बैठक चंडीगढ़ में हो रही है.”

उन्‍होंने कहा कि 1960 की ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बॉडी बनी है. इसमें देश भर के मेयर एकत्र होते हैं और विभिन्‍न बिंदुओं पर चर्चा की जाती है. जून में ऋषिकेश, जुलाई में दिल्‍ली बैठकें हुई थीं. खुशी की बात यह है कि इस बार बैठक चंडीगढ़ में होगी. यह बैठक चंडीगढ़ स्थित माउंटव्‍यू में होना तय है. इसकी शुरुआत Monday को सुबह 8 बजे से होगी और अगले दिन दोपहर दो बजे समापन समारोह रहेगा.

सौरभ जोशी ने बताया कि ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 19 राज्यों के लगभग 40 महापौर शिरकत करेंगे. इस बैठक में मुख्य रूप से शहर के स्‍थानीय निकाय महापौर के कार्यकाल पर चर्चा होगी. अर्बन लोकल पावर बढ़नी चाहिए, ग्रांड ज्‍यादा मिलनी चाहिए. अगर कार्यकाल की बात करें तो मोहाली और पंचकूला में 5 साल का टर्म है, लेकिन चंडीगढ़ में यह एक साल का है. इस मामले को ऑल इंडिया मेयर काउंसिल बड़ी गंभीरता से ले रही है.

–

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment