Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

हरियाणा में जम्मू कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

Haryana में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

श्रीनगर, 18 अक्टूबर . जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने Haryana में श्रीनगर जा रही एक यात्री बस पर कथित हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राज्य Government से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. इस घटना में एक बुजुर्ग कश्मीरी यात्री के घायल होने और बस के शीशे टूटने की खबर है.

Chief Minister कार्यालय ने Sunday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि जम्मू-कश्मीर जाने वाली बस से जुड़ी इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर Haryana Government के समक्ष यात्रियों की सुरक्षा और उनकी कुशलक्षेम का मुद्दा उठाया गया है.

Chief Minister कार्यालय के मुताबिक, Haryana प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि कानून के अनुसार जल्द और सख्त कार्रवाई की जाएगी. जम्मू-कश्मीर Government प्रभावित यात्रियों के साथ खड़ी है और स्थिति पर करीबी नजर रख रही है.

उमर अब्दुल्ला ने भी अपने एक्स हैंडल पर घटना का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना कभी नहीं होनी चाहिए थी. मुझे उम्मीद है कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली Haryana Government और Haryana Police दोषियों को पकड़ेंगी और यह सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करेंगी कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.”

वहीं, वरिष्ठ धार्मिक नेता और कश्मीर के मुख्य धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने भी घटना पर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि Haryana में कश्मीर जा रही बस पर हमले में एक बुजुर्ग यात्री घायल हुआ और अन्य यात्री भी दहशत में आ गए.

मीरवाइज उमर फारूक ने एक्स पर लिखा कि कश्मीर जा रही बस पर हमले की खबर से वह परेशान हैं. जम्मू-कश्मीर में पंजीकृत वाहनों को धमकियां दिए जाने की खबरें भी लोगों के बीच चिंता पैदा कर रही हैं. उन्होंने अधिकारियों से कश्मीरी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ त्वरित एवं सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से श्रीनगर जा रही स्टार वर्ल्ड वेंचर्स की एक यात्री बस पर 17 और 18 अक्टूबर की दरम्यानी रात Haryana के कुरुक्षेत्र के पास पत्थरों और ईंटों से हमला किया गया. घटना के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे. बताया गया है कि Saturday रात करीब 10:45 बजे कुरुक्षेत्र और करनाल क्षेत्र में मार्ग पर स्थित डिवाइन स्टार ढाबा के पास बस रुकी थी. इसी दौरान कार से पहुंचे कुछ लोगों ने कथित तौर पर बस चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की.

आरोप है कि कुछ समय बाद हमलावर मोटरसाइकिलों पर लौटे और बस पर पत्थर तथा ईंटें फेंकीं. इससे बस के शीशे टूट गए और एक बुजुर्ग यात्री घायल हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर तीसरी बार भी लौटे और कथित तौर पर धमकी दी कि Haryana में जम्मू-कश्मीर के पंजीकरण वाले वाहनों को चलने नहीं दिया जाएगा. इसके बाद कुछ देर तक टकराव की स्थिति बनी. Police ने कुछ यात्रियों को अस्थायी रूप से हिरासत में लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला और मीरवाइज उमर फारूक ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

–

डीएससी

Share