Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

हरियाणा में छोटे भाई और उसकी पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, जमीन को लेकर हुआ था विवाद

हरियाणा में छोटे भाई और उसकी पत्नी की लाठी डंडों से पीटकर हत्या, जमीन को लेकर हुआ था विवाद

Haryana में छोटे भाई और उसकी पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, जमीन को लेकर हुआ था विवाद

चंडीगढ़, 28 नवंबर . Haryana के चरखी दादरी जिले के बाढड़ा उपमंडल के गांव काकड़ोली हट्ठी में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया. Saturday दोपहर करीब दो बजे एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दोनों शवों को काकड़ोली हट्ठी से हड़ौदी रोड पर फेंककर कार से फरार हो गया. मृतकों की पहचान गांव काकड़ोली हट्ठी निवासी सुरेंद्र उर्फ सुंदर (50) और पत्नी भानवती देवी (48) के रूप में हुई है.

सुरेंद्र का अपने बड़े भाई शमशेर के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था. Saturday दोपहर करीब दो बजे खेतों में बने घर पर दोनों भाइयों के बीच इसी जमीन को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी शमशेर ने लाठी-डंडों से सुरेंद्र और उसकी पत्नी भानवती देवी पर हमला कर दिया. गंभीर चोटें लगने के कारण दंपति की मौके पर ही मौत हो गई.

वारदात के बाद आरोपी ने दोनों शवों को गांव काकड़ोली हट्ठी से हड़ौदी जाने वाले मार्ग पर डाल दिया और अपनी ऑल्टो कार लेकर मौके से फरार हो गया. सुरेंद्र के परिवार में एक शादीशुदा बेटी और 14 वर्षीय बेटा प्रिंस है.

दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही Police अधीक्षक लोगेश कुमार और बाढड़ा थाना प्रभारी सुखबीर सिंह भारी Police बल के साथ मौके पर पहुंचे. Police ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया.

Police ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल भिजवाया. अस्पताल में चिकित्सकों से प्रारंभिक जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया गया. फिलहाल मामले को लेकर परिजन और Police अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. Police के अनुसार Sunday सुबह कागजी कार्रवाई पूरी कर शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.

–

डीके/वीसी

Share