हरियाणा आईडीएफसी फंड घोटाला : सीबीआई ने दाखिल की तीसरी चार्जशीट, 6 आईएएस समेत 19 आरोपी

New Delhi/पंचकूला, 2 सितंबर . Haryana के बहुचर्चित 504 करोड़ रुपए की Governmentी राशि गबन मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने Wednesday को पंचकूला में सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश के समक्ष 19 आरोपियों के खिलाफ तीसरी चार्जशीट दाखिल की.

यह मामला Haryana Government के विभिन्न विभागों के Governmentी फंड को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में रखकर गबन करने से जुड़ा है. इस मामले में सीबीआई की यह तीसरी चार्जशीट है.

सीबीआई की नई चार्जशीट में बड़े नाम शामिल हैं. इसमें Haryana कैडर के 6 आईएएस अधिकारी, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के 3 अधिकारी, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का 1 अधिकारी और Haryana राज्य Government के 9 अन्य अधिकारी शामिल हैं. इन पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, सबूत नष्ट करने, जालसाजी, नकली दस्तावेजों को असली बताकर इस्तेमाल करने, खातों में हेरफेर, आपराधिक विश्वासघात, बीएनएस के तहत अपराध के लिए उकसाने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिश्वतखोरी और आपराधिक कदाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी Governmentी कर्मचारियों ने दोनों बैंकों के अधिकारियों के साथ मिलकर सुनियोजित साजिश रची. Haryana Government के 8 विभागों के फंड को अधिकृत बैंकों से हटाकर आईडीएफसी और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की उन विशिष्ट शाखाओं में ट्रांसफर किया गया, जहां आरोपी बैंक अधिकारी तैनात थे. इसके लिए वहां नए बैंक खाते खोले गए.

इस पूरी प्रक्रिया में Haryana Government के वित्त विभाग के वित्तीय समझदारी और धोखाधड़ी रोकथाम के दिशानिर्देशों का खुला उल्लंघन किया गया. इन खातों से फंड को धोखाधड़ी से निकालकर ऐसे तीसरे पक्षों को ट्रांसफर कर दिया गया, जिनका Governmentी विभागों से कोई लेना-देना नहीं था. बाद में इस रकम को कई बैंक खातों में घुमाकर कैश में बदल दिया गया और आरोपियों ने खुद को फायदा पहुंचाया.

इस घोटाले की चपेट में Haryana के 8 विभाग आए हैं. इनमें पंचायत विभाग, पंचकूला और कालका नगर निगम, Haryana स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, Haryana श्रम कल्याण बोर्ड, Haryana राज्य कृषि विपणन बोर्ड, Haryana राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और Haryana पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड शामिल हैं. कुल घोटाले की रकम 504 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

सीबीआई ने यह जांच Haryana Government के अनुरोध पर राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार-रोधी ब्यूरो से अपने हाथ में ली थी. इससे पहले सीबीआई 18 अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिनमें बैंक अधिकारी, Governmentी कर्मचारी और निजी कंपनियां शामिल हैं. नई चार्जशीट के साथ अब तक कुल 37 लोग आरोपी के रूप में शामिल हो चुके हैं.

सीबीआई ने इस मामले में 54 जगहों पर तलाशी ली है और करीब 20 करोड़ रुपए मूल्य का सोना सहित कई अहम सबूत जब्त किए हैं, साथ ही अब तक 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment