Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,मनोरंजन,राष्ट्रीय

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी Police

शामली, 26 अगस्त . उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना Wednesday शाम की है, जब अंकित जिम से निकल रहे थे.

शामली Police ने बताया कि डायल 112 के जरिए सूचना मिली कि बंटीखेड़ा निवासी मृतक अंकित बालियान को जिम से निकलते समय 3-4 अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही शामली कोतवाली Police की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की.

Police अधीक्षक एन.पी. सिंह ने बताया, “शाम को करीब 7 बजे सूचना प्राप्त हुई कि अंकित बालियान कोतवाली शहर में एक जिम में एक्सरसाइज करने आते थे, जैसे ही वह वहां से निकले, उन्हें गोली मारी गई. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया. अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार चार लड़के थे, जो दो बाइक पर आए थे. हम मामले की जांच कर रहे हैं. मौके से हमें दो-तीन खोखे मिले थे. पूरी टीम मामले की जांच कर रही है. cctv फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की पहचान की जा रही है.”

Police के अनुसार, पूछताछ में जानकारी मिली है कि गायक सोनीपत में रहकर गाने बनाता था, लेकिन वहां पर विवाद होने के बाद यहां भाग कर आ गया था. ऐसे में संभावना है कि यह पूरा मामला Haryana और सोनीपत से जुड़ा हुआ है. इस एंगल पर भी जांच की जा रही है और Haryana Police से संपर्क किया जा रहा है. घटना के जल्द खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं.

मौके पर मौजूद जिम संचालक रवि शर्मा ने को बताया, “हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान करीब 8 महीने से हमारे जिम में एक्सरसाइज करने आते थे. हर दिन की तरह वो यहां से एक्सरसाइज करके चले गए थे, लेकिन कुछ ही दूरी पर करीब 4 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और पैदल भाग गए. गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. करीब 20 राउंड गोली चलाई गई.”

मृतक के परिचित सतबीर सिंह ने कहा, “हमलावर के बारे में कुछ नहीं पता है. जिन्होंने हत्या की है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए. हमारा धरना जारी रहेगा. बालियान का Haryana से संपर्क था, वहीं के लोगों से बोलचाल थी, यहां पर उसकी कोई बोलचाल नहीं थी.”

फिलहाल Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के cctv कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है. इलाके में इस हत्या से दहशत का माहौल है.

–

एससीएच/एबीएम

Share