
Mumbai , 17 अगस्त . Actress अंतरा बनर्जी की तस्वीर का इस्तेमाल कथित तौर पर कई मीडिया आउटलेट्स ने एक First Information Report की रिपोर्टिंग के दौरान किया था. हालांकि, इस First Information Report में ठाणे की मॉडल अंतरा सोहम बनर्जी शामिल थीं. इस विवाद पर Actress अंतरा बनर्जी ने से खास बातचीत की.
अंतरा बनर्जी ने कहा, “मैं तब से सदमें में हूं. मुझे कोई आइडिया नहीं था कि यह क्यों हुआ. कल मुझे दिन के समय में पता चला. मेरे परिवार और दोस्तों से मुझे बहुत सारे फोन, बहुत सारे मैसेज आए और वे सब पूछ रहे थे कि ‘क्या तुम ठीक हो? क्या तुम ठीक हो?’ मुझे कोई आइडिया नहीं था. जब मैंने एक मैसेज खोला, तो उसमें मेरी एक फोटो थी, जिसमें ये सारी बातें लिखी थीं और फिर मुझे पता चला कि यह सब इंटरनेट पर है.”
उन्होंने आगे कहा कि जाहिर है, मैं उस समय क्या कर सकती थी? मैं सदमे में थी, और अभी भी वही चल रहा है. यह एक बहुत ही दिमागी तौर पर परेशान करने वाली घटना है, जो बदकिस्मती से हुई है.
Actress ने कहा कि मुझे लगता है कि सिर्फ इसलिए नहीं कि मेरी मम्मी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, बल्कि कोई भी पेरेंट्स अपने बच्चे को लेकर अगर ऐसी कोई भी चीज सुनेंगे, खासकर जब बच्चे बाहर रहते हैं, तो यह चिंता की बात है. मेरी मां को घबराहट हो गई और वह ऐसी थी, ‘यह क्या हो रहा है? मतलब कहां से आ रहा है, यह क्या न्यूज है?’ उन्हें कोई आइडिया नहीं था.
बनर्जी ने कहा कि मेरे पापा कोलकाता में रहते हैं. उन्होंने कहा कि ‘चलो बस आते हैं, साथ बैठकर देखते हैं कि क्या हो रहा है.’ तभी मैंने और मेरी टीम ने तय किया कि अभी उन्हें यहां आने की जरूरत नहीं है. हम लोग देखते हैं कि क्या कर सकते हैं, हम अगला कदम क्या उठा सकते हैं.
उन्होंने कहा कि मैं बस ये पता लगाने के लिए आई हूं कि ये जो भी चीजें हुई हैं, वो गलत हैं और ये तुरंत हटा ली जाए, ताकि किसी की छवि खराब न हो. ये बात बिल्कुल भी पब्लिसिटी की नहीं है. तो उस तरीके से आप लोग प्लीज इस चीज को मत देखिए. हमारा अगला कदम कानूनी होगा क्योंकि, उसके अलावा, हमारे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं बचा है.
Actress ने कहा कि मैं सबसे अपील करना चाहती हूं, सभी मीडिया वालों से, कोई भी न्यूज लगाने से पहले, किसी का भी फोटो लगाने से पहले, इस्तेमाल करने से पहले, आप वेरिफाई कीजिए, री-वेरिफाई कीजिए. इस तरह का कदम नहीं उठाना गैर-जिम्मेदाराना है.
–
केके/एबीएम