Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

‘हमेशा एक सेल्फलेस टीम मैन’, केएल राहुल की शतकीय पारी की मोहम्मद कैफ ने की प्रशंसा

‘हमेशा एक सेल्फलेस टीम मैन’, केएल राहुल की शतकीय पारी की मोहम्मद कैफ ने की प्रशंसा

वेलिंगटन, 21 नवंबर . न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन (Saturday) भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने बेहतरीन शतक लगाया. राहुल ने अपनी शतकीय पारी से भारतीय टीम को मजबूती दी है और टेस्ट में टीम की स्थिति मजबूत कर दी है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने social media पर केएल राहुल की शतकीय पारी की प्रशंसा की है.

कैफ ने एक्स पर लिखा, “राहुल की शानदार सेंचुरी. हालात का ध्यान रखना, देर तक खेलना, आगे बढ़ना, वजन ट्रांसफर करना, ड्राइव करना, ओपनर, एक्स्ट्रा विकेटकीपर, लेट-ऑर्डर बैट्समैन, भरोसेमंद स्लिप-फील्डर, क्राइसिस मैनेजर. केएल राहुल हमेशा एक सेल्फलेस टीम मैन रहे हैं.”

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने राहुल की शतकीय पारी के साथ ही टीम के लिए उनके द्वारा निभाई जाने वाली हर उस भूमिका का जिक्र किया है, जो वे अलग-अलग फॉर्मेट में निभाते हुए दिखते हैं. कैफ ने राहुल को एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में परिभाषित किया है, जो टीम की जरूरत के हिसाब से अपनी भूमिका बदल लेता है और हर भूमिका में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है.

राहुल का यह शतक टेस्ट मैचों में उनका 13वां शतक है. इस शतक के साथ ही राहुल पहले ऐसे भारतीय ओपनर बन गए हैं, जिनके नाम सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट शतक हैं. राहुल ने ऑस्ट्रेलिया में 1, इंग्लैंड में 4, साउथ अफ्रीका में 2 शतक लगाए हैं. न्यूजीलैंड की धरती पर अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में ही राहुल ने शतक लगा दिया है.

रिपोर्ट लिखे जाने तक केएल राहुल 121 रन बनाकर खेल रहे थे. उनके साथ कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर खेल रहे थे. जायसवाल 85 और देवदत्त पड्डिकल 80 रन बनाकर आउट हुए. India ने 91 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 337 रन बना लिए थे.

न्यूजीलैंड ने हेनरी निकोलस के नाबाद 175 और ग्लेन फिलिप्स के 118 रनों की बदौलत पहली पारी में 368 रन बनाए थे. India की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4, आकाशदीप ने 3, अंशुल कंबोज ने 2 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिए थे.

–

पीएके

Share