‘हमारा एक ही धर्म ग्रंथ संविधान है’, पीएम मोदी ने बाबा साहेब के आदर्शों का किया पालन

New Delhi, 26 नवंबर . संविधान ने नागरिकों को सारे अधिकार दिए हैं, लेकिन साल 2015 से पहले संविधान के अंगीकार होने का दिन लगभग गुम-सा था. 2014 में केंद्र में सत्ता परिवर्तन का असर यह हुआ कि अगले साल यानी 2025 में संविधान के अंगीकार होने की तारीख को पुनर्जीवित कर Prime Minister मोदी ने संविधान को जन-जन तक पहुंचाने की अनोखी पहल शुरू की और आज ‘राष्ट्रीय संविधान दिवस’ जन-जन का उत्सव बन चुका है.
आज, जब हम ‘संविधान दिवस’ मना रहे हैं, तो इस अवसर पर social media प्लेटफॉर्म ‘मोदी आर्काइव’ ने ‘एक्स’ पर 2010 की इस विशेष यात्रा से जुड़े पहलुओं को साझा किया है. साल 2010 में, India अपने संविधान की 60वीं वर्षगांठ मना रहा था. उस समय Narendra Modi Gujarat के Chief Minister थे. उन्होंने ‘संविधान गौरव यात्रा’ का नेतृत्व किया, जो संविधान को दी गई एक अनूठी और यादगार श्रद्धांजलि थी.
Gujarat के सुरेंद्रनगर में आयोजित यह कार्यक्रम, 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अपनाए जाने की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में था. संविधान के सम्मान में एक सजे हुए हाथी की पीठ पर रखे पारंपरिक आसन में संविधान की एक विशाल प्रति रखी गई थी. Narendra Modi ने राज्य के मंत्रियों, गणमान्य व्यक्तियों और लगभग 15,000 लोगों के साथ, संविधान के प्रति गहरे सम्मान के भाव से हाथी के साथ-साथ चलकर इस यात्रा का नेतृत्व किया.
‘मोदी आर्काइव’ के अनुसार, इस यात्रा को और भी दिलचस्प बनाने वाली बात इसकी ऐतिहासिक प्रेरणा थी. यह विचार पाटन में राजा सिद्धराज के शासनकाल की सदियों पुरानी परंपरा से प्रेरित था, जब आचार्य हेमचंद्र की ओर से रचित संस्कृत व्याकरण ग्रंथ को हाथी पर रखकर सड़कों पर घुमाया गया था. Chief Minister के रूप में Narendra Modi की यह यात्रा भी उसी भावना से प्रेरित थी, जिसका उद्देश्य India की सामूहिक चेतना में संविधान को उसका उचित स्थान दिलाना था.
‘मोदी आर्काइव’ ने पोस्ट में कहा कि ‘संविधान गौरव यात्रा’, आज मनाए जाने वाले ‘संविधान दिवस’ की तरह ही, सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं थी, बल्कि यह एक ‘कार्य करने का आह्वान’ थी. Narendra Modi का उद्देश्य स्पष्ट था कि ‘संविधान के अत्यधिक महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना, नागरिकों को इसके मूल मूल्यों के बारे में शिक्षित करना, और उन सिद्धांतों के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराना, जो इस संविधान में निहित हैं.’
‘मोदी आर्काइव’ की ओर से साझा वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, “हमारे लिए एक ही धर्म है और वो धर्म है, ‘इंडिया फर्स्ट’. हमारे लिए एक ही धर्म ग्रंथ है और वो है ‘India का संविधान’.” उन्होंने कहा था, “सत्ताएं आएंगी और जाएंगी. इस देश के संविधान की ‘आन-बान-शान’ और तिरंगे झंडे की ‘आन-बान-शान’, इन स्वतंत्रता सेनानियों की आन-बान-शान, कल भी यही रहने वाली है. आइए इस पर गर्व करें और इसे नमन करें. यही हमारा धर्म है.”
–
डीसीएच/


