
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद तरुण चुघ ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह कॉलेज का दौरा किया और ‘जेन-जी’ से बातचीत की. उन्होंने कहा कि देश के युवा महात्मा गांधी के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए विकसित India के लक्ष्य में योगदान दे रहे हैं.
भाजपा नेता ने कहा कि देश को विकसित India बनाने में युवाओं का विशेष योगदान है. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं ने दिल्ली के स्वच्छता अभियान की सराहना की. उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन है.
तरुण चुघ ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती है. उससे एक दिन पूर्व यानी एक अक्टूबर को देश के प्रतिष्ठित कॉलेज में विचार गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें महात्मा गांधी के सिद्धांतों को लेकर आगे कैसे जाना है पर चर्चा हुई. India की आजादी के सौ साल 2047 में पूरे होंगे. ऐसे में India के लिए हम सबको कितना और कैसे योगदान देना है. पीएम मोदी के विकसित India के संकल्प के लिए हर नौजवान को साकार करने में जिम्मेदार बनना है. युवा पीढ़ी India को हर क्षेत्र में आगे ले जाने का काम कर रही है.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज India की चमक और धमक स्पष्ट रूप से दिख रही है. देश के युवाओं की मेहनत निश्चित रूप से 2047 तक विकसित India बनाएगी.
दिल्ली में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि महात्मा गांधी ने नागरिक कर्तव्यों की बात कही है, इनमें स्वच्छता सबसे ऊपर है. स्वच्छता केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन है. इसको पीएम मोदी ने 2014 के बाद देश के हर नागरिक को महात्मा गांधी के इस सिद्धांत से प्रेरित किया है.
–
एएसएच/डीकेपी