Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

स्मृति ईरानी के बयान का दानिश आजाद ने किया समर्थन, बोले-राहुल गांधी के राज में अमेठी का नहीं हुआ विकास

स्मृति ईरानी के बयान का दानिश आजाद ने किया समर्थन, बोले-राहुल गांधी के राज में अमेठी का नहीं हुआ विकास

Lucknow, 15 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. Wednesday को स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह अपने दम पर अमेठी में चुनाव तक नहीं लड़ पाते हैं.

उत्तर प्रदेश Government के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने स्मृति ईरानी के इस बयान का समर्थन किया है. Thursday को Lucknow में से बात करते हुए मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, “स्मृति ईरानी 100 प्रतिशत सही हैं. अमेठी की जनता को कांग्रेस पार्टी ने गुमराह किया है. चाहे रायबरेली हो या अमेठी, परिवारवादी कांग्रेस पार्टी वहां कुछ भी करने में नाकाम रही है.”

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जिस जगह को अपना घर कहते हैं, उसे बर्बाद करने में वे कभी पीछे नहीं हटते. जब वे इन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते थे, तब के आंकड़े उठाकर देख लीजिए. रायबरेली और अमेठी में कितने उद्योग लगे और उनमें से कितने बंद हो गए, यह भी देख लीजिए. इससे साफ पता चलेगा कि गांधी परिवार ने इन क्षेत्रों के लिए कुछ नहीं किया.”

वहीं, इस पूरे मामले पर Samajwadi Party ने भाजपा पर पलटवार किया है. सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा, “स्मृति ईरानी यह समझ ही नहीं पाईं कि उनका मुकाबला किससे है. वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को निशाना बनाकर अपना कद बढ़ाने की कोशिश कर रही थीं लेकिन कांग्रेस के एक साधारण कार्यकर्ता ने उन्हें हरा दिया. जब वे इस सदमे से उबर जाएंगी, तभी असली मुद्दों पर बात कर पाएंगी.”

गौरतलब है कि 2019 के Lok Sabha चुनाव में स्मृति ईरानी ने अमेठी से राहुल गांधी को हराया था लेकिन 2024 के चुनाव में उन्हें कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

–

पीआईएम/पीएम

Share