
Mumbai , 10 सितंबर . टीवी एक्टर कंवर ढिल्लों आज भले ही अपनी एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हों लेकिन स्पोर्ट्स उनके लिए बचपन से ही जिंदगी का अहम हिस्सा रहा हैं. संग बातचीत में कंवर ने बताया कि उनका खेलों से जुड़ाव कोई नया शौक नहीं है. स्कूल के दिनों से ही वह खेलों में आगे रहे और कई प्रतियोगिताओं में अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व किया.
से बात करते हुए कंवर ढिल्लों ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि वह शुरू से ही एक खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने कहा, ”मैं पूरी जिंदगी एक खिलाड़ी रहा हूं. स्कूल के प्राइमरी सेक्शन से ही मैं स्प्रिंटर था. मैं अपने स्कूल का सबसे अच्छा एथलीट था और स्पोर्ट्स कैप्टन भी रहा हूं. स्कूल में होने वाले लगभग सभी बड़े खेल आयोजनों में मैं हिस्सा लेता था. मैंने कई खेल प्रतियोगिताओं में अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व भी किया. मेरे लिए स्पोर्ट्स रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था.”
उन्होंने कहा, ”स्पोर्ट्स ने मुझे सिर्फ शारीरिक रूप से मजबूत नहीं बनाया बल्कि मुश्किल समय में खुद को संभालना भी सिखाया. मैदान पर हार के बाद दोबारा कोशिश करना और लगातार आगे बढ़ते रहना मेरे लिए जिंदगी की भी सीख बन गया. एक्टिंग के काम में भी कई बार दबाव, थकान और मुश्किल हालात आते हैं, लेकिन ऐसे समय में मैं खुद को संभालने के लिए उसी सोच का सहारा लेते हैं.”
कंवर ने कहा, ”किसी मुश्किल दिन के बाद खुद को दोबारा संभालने की मेरी रणनीति बस आगे बढ़ते रहना है और अपने शरीर और दिमाग की बात सुनना है. हर दिन खुद को एक ही तरह से धकेलना जरूरी नहीं है. अगर किसी दिन काम का शेड्यूल बहुत ज्यादा थका देने वाला रहा और मैं जिम नहीं कर पाए, तो मैं इसे लेकर खुद पर दबाव नहीं बनाता.”
उन्होंने कहा, ”अगर शरीर और दिमाग आराम मांग रहे हैं, तो मैं उनकी बात सुनता हूं. फिटनेस का मतलब हर दिन खुद को जबरदस्ती कसरत करवाना नहीं है. कई बार शरीर को आराम देना भी उतना ही जरूरी होता है. मैं मानते हूं कि अपनी क्षमता को समझकर आगे बढ़ना लंबे समय तक फिट और बेहतर बने रहने में मदद करता है.”
बातचीत के दौरान कंवर ने एक्टर सिद्धार्थ निगम की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ”सिद्धार्थ का फिटनेस लेवल अलग है और वह जो करते हैं, उसमें बहुत अच्छे हैं.”
कंवर ढिल्लों फिलहाल स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘उड़ने की आशा’ में सचिन देशमुख की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. शो में नेहा हरसोरा, सयाली के किरदार में नजर आ रही हैं.
–
पीके/पीएम