
ग्रेटर नोएडा, 7 सितंबर . ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव स्थित एमसी गोपीचंद इंटर स्कूल में छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक दबंग स्कूल परिसर में घुस आए और 12वीं कक्षा के छात्रों के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं. स्कूल के अंदर हुई मारपीट की पूरी घटना वहां लगे cctv कैमरे में कैद हो गई. घटना के बाद घायल छात्रों और उनके परिजनों में नाराजगी है.
मामले की शिकायत Police से की गई, जिसके बाद सूरजपुर थाना Police ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर छात्रों के बीच पहले कहासुनी हुई थी. Police की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आपसी कहासुनी और एक-दूसरे पर कमेंट करने को लेकर विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि कुछ युवक स्कूल परिसर में पहुंच गए.
आरोप है कि स्कूल के अंदर ही छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी गई. अचानक हुए हमले से स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान 12वीं कक्षा के कुछ छात्रों को चोटें आईं और वे घायल हो गए. मारपीट की यह घटना स्कूल परिसर में लगे cctv कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में कुछ युवकों द्वारा छात्रों के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आ रही है.
घटना के बाद पीड़ित छात्रों ने Police से शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. शिकायत मिलने के बाद सूरजपुर थाना Police ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. Police अधिकारियों के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है और cctv फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
Police का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. Police के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत आपसी कहासुनी और कमेंट करने को लेकर हुई थी. हालांकि, स्कूल परिसर में घुसकर छात्रों के साथ मारपीट किए जाने के आरोपों को Police गंभीरता से ले रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
–
पीकेटी/डीकेपी