
प्रयागराज, 7 सितंबर . सहारनपुर में अवैध निर्माण पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कार्रवाई पर उठाए गए सवालों के बीच प्रयागराज पश्चिम से भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इसे वोट बैंक की राजनीति करार दिया.
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि Samajwadi Party और विशेष रूप से अखिलेश यादव अवैध निर्माण के खिलाफ होने वाली कार्रवाई का विरोध केवल Political कारणों से कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर कार्रवाई की गई, वहां अवैध निर्माण के कारण एक सार्वजनिक कुएं का उपयोग प्रभावित हो रहा था और स्थानीय लोगों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा था.
भाजपा विधायक ने कहा कि प्रशासन द्वारा पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की जा रही है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अवैध निर्माण को हटाने पर भी Samajwadi Party आपत्ति जता रही है और इस मुद्दे पर प्रतिनिधिमंडल भेजकर Political बयानबाजी कर रही है. सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव का दर्द केवल वोट बैंक की राजनीति तक सीमित है.
इस दौरान उन्होंने प्रदेश में भाजपा Government के कार्यों का भी उल्लेख किया. सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दावा किया कि Samajwadi Party Government के समय उत्तर प्रदेश में केवल चार हवाई अड्डे थे, जबकि वर्तमान में उनकी संख्या बढ़कर 15 हो गई है. उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में केवल दो एक्सप्रेस-वे थे, जबकि अब 11 एक्सप्रेस-वे विकसित किए जा चुके हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में निवेश, उद्योग और रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है. सिंह ने दावा किया कि जिन माफिया को पहले Political संरक्षण मिलता था, उन पर वर्तमान Government ने सख्त कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर संतुष्ट है.
अंत में विधायक ने अखिलेश यादव से विकास कार्यों पर ध्यान देने और Political आरोप-प्रत्यारोप से बाहर निकलने की सलाह देते हुए कहा कि हकीकत को देखने का समय आ गया है.
–
एएमटी/वीसी