सोनीपत: घरेलू विवाद में महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस को पति पर शक

चंडीगढ़, 26 सितंबर . Haryana के सोनीपत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू झगड़े के दौरान खेत में इस्तेमाल होने वाले औजार से एक महिला की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतिका की पहचान 32 वर्षीय राजवंती के रूप में हुई है.

Police को उसके पति नरेश पर हत्या करने का शक है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहाना Police और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच और साक्ष्य जुटाने में जुटी है. मामले को लेकर मोहाना Police ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि थाना मोहाना में Saturday को एक सूचना प्राप्त हुई कि गांव रमाणा के खेत में एक महिला की निर्मम हत्या की गई है.

राजवंती गांव के खेत में ही एक कोठी बनाकर अपने पति और परिवारवालों के साथ रहती थी. उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में हत्या के पीछे पति का नाम सामने आया है. पति की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई है. महिला के सिर और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं.

Police को शक है कि महिला की हत्या किसी नुकीली हथियार से वार करके की गई है. उन्होंने कहा कि मौके पर शराब की बोतलें दिखी हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी कि महिला ने शराब का सेवन किया था या नहीं.

उन्होंने कहा कि मामले के पीछे की वजह घरेलू झगड़ा हो सकता है. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हत्या की जांच और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए मोहाना थाना Police और क्राइम यूनिट जुटी हुई है.

–

डीके/डीकेपी

Leave a Comment