Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
फ़ुटबॉल,खेल

सेस्टाओ से मिले 4-3 की हार से बाद एस्पेनयोल ने कोच मैनोलो गोंजालेज को हटाया

सेस्टाओ से मिले 4 3 की हार से बाद एस्पेनयोल ने कोच मैनोलो गोंजालेज को हटाया

सेस्टाओ से मिले 4-3 की हार से बाद एस्पेनयोल ने कोच मैनोलो गोंजालेज को हटाया

मैड्रिड, 28 अक्टूबर . ला लीगा टीम एस्पेनयोल ने कोपा डेल रे में चौथे दर्जे की टीम सेस्टाओ रिवर से मिली 4-3 से चौंकाने वाली हार के बाद कोच मनोलो गोंजालेज को पद से हटा दिया है. इस हार ने एस्पेनयोल की मुश्किल बढ़ा दी है.

क्लब ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा, “आरसीडी एस्पेनयोल ने क्लब के कोच के तौर पर मनोलो गोंजालेज का कार्यकाल खत्म करने का फैसला किया है.”

अपने बयान में क्लब ने कहा, “आरसीडी एस्पेनयोल मैनोलो गोंजालेज का शुक्रिया अदा करना चाहता है. उन्होंने टीम की कमान संभालने के बाद से पेशेवर रवैये, प्रतिबद्धता और समर्पण को प्रदर्शित किया.”

47 साल के गोंजालेज ने मार्च 2024 में रिजर्व साइड से प्रमोट होने के बाद एस्पेनयोल की कमान संभाली थी और उस सीजन के आखिर में क्लब को वापस ला लीगा में ले गए थे. हालांकि, पिछले सीजन के मुश्किल दूसरे हाफ के बाद उनकी पोजीशन पर उस समय सवाल उठने लगे, जब एस्पेनयोल 143 दिनों के बीच खेले गए 18 मैचों में कोई जीत हासिल नहीं कर सकी.

इस सीजन में अपने शुरुआती पांच लीग मैचों में से दो जीतने के बावजूद, एस्पेनयोल तब से पांच गेम बिना जीत के खेल चुका है, जिससे गोंजालेज पर दबाव बढ़ गया है.

Tuesday को स्पेनिश मीडिया ने उनकी नौकरी को खतरे में बताया था, जो सच साबित हुई.

एस्पेनयोल ने कहा कि गोंजालेज पहली टीम की कमान संभालने के बाद तीन से ज्यादा सीजन और 107 कॉम्पिटिटिव मैचों के बाद जा रहे हैं.

अन्य मैचों में विलारियल ने अलासेन डायटा, तानी ओलुवासेई, सर्गी कार्डोना, निजार और निकोलस पेपे के गोल की मदद से मानाकोर पर 5-0 से जीत हासिल की. मलागा ने स्पोर्टिंग डे अल्काजार पर 3-0 की जीत के साथ सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की. चुपे ने 71वें मिनट में पेनल्टी स्पॉट से गोल करके स्कोर बराबर किया और दूसरा गोल किया, जिसके बाद डैनी लोरेंजो ने 88वें मिनट में गोल किया.

एल्चे ने भी एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए छठे लेवल की यूडी पिनाटार को 3-1 से हराया. एजोकिएल पोंस ने दो गोल किए, जिसके बाद अली होउरी ने तीसरा गोल करके वापसी की जीत पक्की कर दी.

–

पीएके

Share