Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने की 1 नवंबर के रामलीला मार्च में शामिल होने की अपील, बोले-लाठीचार्ज से मत डरिए

राहुल गांधी ने की 1 नवंबर के रामलीला मार्च में शामिल होने की अपील, बोले लाठीचार्ज से मत डरिए

राहुल गांधी ने की 1 नवंबर के रामलीला मार्च में शामिल होने की अपील, बोले-लाठीचार्ज से मत डरिए

New Delhi, 29 अक्टूबर . Lok Sabha में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने Thursday को लोगों से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक के मार्च में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने इसे लोकतंत्र बचाने, वोट चोरी रोकने और संविधान की रक्षा के लिए एक आंदोलन बताया.

social media मंच एक्स पर हिंदी में जारी एक वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि यह मार्च किसी खास Political दल के लिए नहीं, बल्कि India की आत्मा के लिए है.

उन्होंने वीडियो में कहा, ” ‘चलो दिल्ली रामलीला मार्च’ लोकतंत्र बचाने का, ‘वोट चोरी’ रोकने का और संविधान बचाने का मार्च है. यह किसी एक Political पार्टी का मार्च नहीं है, यह हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च है.”

उन्होंने कहा, “जो भी लोग Prime Minister, केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त से तंग हैं. जो भी लोकतंत्र बचाना चाहते हैं और संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, सभी आइए. एक ही प्रोटेस्ट है. देश का प्रोटेस्ट है.”

राहुल गांधी ने कहा, “Police की चिंता मत कीजिए, लाठीचार्ज की चिंता मत कीजिए, भाजपा में इतनी हिम्मत नहीं होगी कि वे अपनी कोई हरकत आजमाएं. हमारे साथ मार्च में आइए, हम संविधान की रक्षा के लिए, भारतीय राष्ट्र की रक्षा के लिए एक साथ चलेंगे. घबराने की कोई जरूरत नहीं है.”

राहुल गांधी ने कहा, “मैं सभी छात्र समूहों से अपील करता हूं, चाहे आपकी Political संबद्धता कुछ भी हो, अगर आपको लगता है कि India पर हमला हो रहा है, अगर आपको लगता है कि आप पर हमला हो रहा है, आपकी अभिव्यक्ति, आपके विचार, आपके सोचने का तरीका खतरे में है, तो आइए और हमसे जुड़िए.”

यह अपील ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रही है.

इस बीच विपक्ष Friday को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर एक मॉक पार्लियामेंट आयोजित करने की भी तैयारी कर रहा है, जिसके दौरान वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ करने की योजना बना रहा है.

–

वीकेयू/वीसी

Share