Skip to content
Thursday, 5 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
साउथर्न सिनेमा,सिनेमा,मनोरंजन

‘सेयोन’ की शूटिंग के लिए मदुरै जाएंगे शिवकार्तिकेयन, 30 दिनों तक करेंगे शूटिंग

‘सेयोन’ की शूटिंग के लिए मदुरै जाएंगे शिवकार्तिकेयन, 30 दिनों तक करेंगे शूटिंग

चेन्नई, 5 नवंबर . दक्षिण भारतीय फिल्मों के Actor शिव कार्तिकेयन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं. वह निर्देशक शिवकुमार मुरुगेसन की फिल्म ‘सेयोन’ की शूटिंग जल्द ही दोबारा शुरू करने वाले हैं. फिल्म की टीम ने इसके अगले शेड्यूल की तैयारी कर ली है, जो काफी लंबा होने वाला है. इस शेड्यूल के लिए शिव कार्तिकेयन मदुरै जाएंगे, जहां 25 से 30 दिनों तक फिल्म की शूटिंग की जाएगी.

Actor के करीबी सूत्रों ने को बताया कि शिवकार्तिकेयन जल्द ही मदुरै के लिए रवाना होंगे. यहां फिल्म का तीसरा शेड्यूल शूट किया जाएगा. एक सूत्र ने बताया, ”फिल्म का तीसरा शेड्यूल काफी लंबा होगा. इसकी अवधि करीब 25 से 30 दिनों की होगी.”

शिवकार्तिकेयन एक साथ निर्देशक रामकुमार बालकृष्णन की आने वाली फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं. इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है और फिलहाल इसे ‘एसके27’ कहा जा रहा है. इसकी शूटिंग इस साल 25 सितंबर को शुरू हुई थी.

वहीं, ‘सेयोन’ की शूटिंग भी जल्द शुरू होने वाली है. फिल्म के लिए अब सिनेमैटोग्राफर विदु अय्यना कैमरा संभालेंगे. इससे पहले इस फिल्म के सिनेमैटोग्राफर विवेक विजयकुमार थे लेकिन तारीखों से जुड़ी परेशानी के कारण उन्हें प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा. कुछ दिन पहले निर्देशक शिवकुमार मुरुगेसन ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए फिल्म के कुछ हिस्सों को दोबारा शूट किए जाने की खबरों को खारिज किया था.

निर्देशक ने लिखा था, ”नहीं भाई. विवेक एक बेहतरीन सिनेमैटोग्राफर हैं. यह बदलाव सिर्फ तारीखों से जुड़ी परेशानी के कारण किया गया है क्योंकि उन्होंने पहले ही दो फिल्मों की शूटिंग के लिए अपनी तारीखें दी हुई थीं. ‘सेयोन’ बहुत शानदार तरीके से बन रही है. शुक्रिया.” विदु अय्यना इससे पहले शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘मावीरन’ में सिनेमैटोग्राफर के तौर पर काम कर चुके हैं.

फिल्म के निर्माताओं ने इसी साल 10 जून को पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी थी.

कमल हासन की राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल और टर्मरिक मीडिया के बैनर तले बन रही इस फिल्म में Actress भाग्यश्री बोर्से मुख्य भूमिका में हैं.

‘सेयोन’ के जरिए शिवकार्तिकेयन और राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों की फिल्म ‘अमरन’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली थी और समीक्षकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी.

–

पीके/पीएम

Share