Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
साउथर्न सिनेमा,सिनेमा,मनोरंजन

सीएम विजय के फैसले से खुश हुए ‘मूकुथी अम्मन 2’ के मेकर्स, सरकार को कहा शुक्रिया

सीएम विजय के फैसले से खुश हुए ‘मूकुथी अम्मन 2’ के मेकर्स, Government को कहा शुक्रिया

चेन्नई, 4 नवंबर . निर्देशक सुंदर सी. की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मूकुथी अम्मन 2 : महाशक्ति’ के मेकर्स ने तमिलनाडु के Chief Minister सी. जोसेफ विजय का आभार जताया है. इस फिल्म में Actress नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.

दरअसल, राज्य Government ने सिनेमाघरों को नई तमिल फिल्मों के लिए रोजाना छह शो चलाने और सुबह 6 बजे पहला शो शुरू करने की अनुमति दी है. मेकर्स ने इस फैसले को तमिल फिल्म इंडस्ट्री और सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी राहत बताया है.

प्रोडक्शन हाउस वेल्स फिल्म इंटरनेशनल ने Wednesday को अपने social media अकाउंट पर एक बयान जारी कर Chief Minister सी. जोसेफ विजय और मंत्री राजमोहन का धन्यवाद किया. प्रोडक्शन हाउस ने कहा, ”फिल्म ‘मूकुथी अम्मन 2 – महाशक्ति’ की पूरी टीम की ओर से हम तमिलनाडु के Chief Minister सी. जोसेफ विजय और मंत्री राजमोहन का दिल से आभार व्यक्त करते हैं. उन्होंने सिनेमाघरों को रोजाना छह शो चलाने और सुबह 6 बजे पहला शो शुरू करने की अनुमति दी है.”

बयान में आगे कहा गया, ”यह फैसला तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा प्रोत्साहन है और सिनेमा प्रेमियों के लिए भी एक शानदार कदम है. इस पहल से हमारी फिल्म ‘मूकुथी अम्मन 2’ तमिलनाडु के ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सकेगी. साथ ही, अधिक लोगों को बड़े पर्दे पर फिल्म देखने और उसका आनंद लेने का मौका मिलेगा. हम तमिल सिनेमा और इससे जुड़े लोगों के लिए नए अवसर बनाने की दिशा में Government के सहयोग और प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं.”

दरअसल, तमिलनाडु Government ने Tuesday को नई तमिल फिल्मों की रिलीज के मौके पर सिनेमाघरों को एक सप्ताह तक रोजाना छह शो चलाने की अनुमति देने का आदेश जारी किया था. इसके तहत सिनेमाघर सुबह 6 बजे से अगले दिन रात 2:30 बजे तक शो आयोजित कर सकेंगे.

Government की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, तमिल फिल्म एक्टिव प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन, तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल और तमिलनाडु थिएटर एंड मल्टीप्लेक्स ओनर्स एसोसिएशन ने Government से इस संबंध में मांग की थी. इन संगठनों ने नई तमिल फिल्मों की रिलीज के पहले सप्ताह में सिनेमाघरों को रोजाना छह शो चलाने की अनुमति देने की अपील की थी.

Government ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े संगठनों की मांग पर Chief Minister ने संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की. इसके बाद तमिलनाडु सिनेमा (रेगुलेशन) नियम, 1957 में बदलाव करते हुए नई तमिल फिल्मों के लिए एक सप्ताह तक रोजाना अधिकतम छह शो की अनुमति देने का फैसला किया गया.

Government के अनुसार, स्थानीय त्योहारों, सार्वजनिक छुट्टियों और Saturday-Sunday को भी सिनेमाघर छह शो चला सकेंगे. इस फैसले से नई फिल्मों के निर्माताओं को अपनी फिल्मों को ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.

–

पीके/एबीएम

Share