Skip to content
Thursday, 5 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
साउथर्न सिनेमा,सिनेमा,मनोरंजन

मोहनलाल की फिल्म एल368 का बीटीएस जारी, निर्माताओं ने शेयर किया वीडियो

मोहनलाल की फिल्म एल368 का बीटीएस जारी, निर्माताओं ने शेयर किया वीडियो

चेन्नई, 3 नवंबर . मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की अगली फिल्म, जिसे फिलहाल एल368 कहा जा रहा है, के निर्माताओं ने Tuesday को फिल्म के सेट से एक बीटीएस वीडियो जारी किया. इस वीडियो को देखकर प्रशंसक और सिनेमा प्रेमी बेहद खुश हुए. इस फिल्म का निर्देशन अनूप सत्यन कर रहे हैं.

इस वीडियो में फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग की क्लिप्स के साथ-साथ मोहनलाल के सेट पर पहुंचने का एक शॉट भी शामिल था.

फिल्म बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस में से एक ‘आशीर्वाद सिनेमाज’ ने अपने इंस्टाग्राम पर यह बीटीएस वीडियो शेयर किया और लिखा, “एल368 की एक छोटी सी झलक.”

Monday को खुद मोहनलाल ने कंफर्म किया था कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. मोहनलाल ने अपने social media अकाउंट्स पर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, “एल368 की शूटिंग चल रही है.”

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि कोच्चि में एक पूजा समारोह के साथ इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी. इस मौके पर फिल्म की क्रू के साथ-साथ कई मशहूर हस्तियां भी मौजूद थीं.

फिल्म की आधिकारिक शुरुआत प्रोड्यूसर बिनु जॉर्ज अलेक्जेंडर की मां ने पारंपरिक दीपक जलाकर की. मोहनलाल ने फिल्म के पहले शॉट के लिए क्लैपबोर्ड बजाया, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी मेहमान बहुत खुश हुए.

सूत्रों के मुताबिक, डायरेक्टर अनूप सत्यन की ‘वरने अवश्यामुंड’ के बाद यह दूसरी फिल्म होगी. यह एक कॉमेडी-एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी, जिसमें एक्टर मुकेश भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे.

इस मौके पर मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया. इसमें मोहनलाल एक छोटी बच्ची के बगल में बैठे मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं, जबकि एक अन्य छोटी बच्ची उनके पीछे टिकी हुई है और उसके हाथ में कागज का एक खिलौना है.

मोहनलाल ने कार्यक्रम में शामिल होने पर खुशी जताई. उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर अनूप सत्यन से खास तौर पर कहा कि उनके पिता और मशहूर डायरेक्टर सत्यन अंथिकाड के साथ उनका बहुत पुराना और गहरा रिश्ता रहा है.

मोहनलाल ने अनूप को बताया कि उन्होंने सत्यन अंथिकाड की पहली फिल्म से लेकर उनकी आखिरी फिल्म तक, उनके साथ काम किया है.

मोहनलाल ने कहा, “यह एक शानदार सफर रहा है और मुझे खुशी है कि मैं उनके बेटे के साथ इस सफर को आगे बढ़ा रहा हूं.”

उन्होंने कामना की कि यह फिल्म एक बेहतरीन फिल्म साबित हो. मोहनलाल ने आगे कहा, “ऐसे पूरे संकेत हैं कि यह एक अच्छी फिल्म साबित होगी.”

–

डीके/एबीएम

Share