Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

सूरत: भाग रहे संदिग्ध ने कांस्टेबल पर किया चाकू से वार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल

सूरत: भाग रहे संदिग्ध ने constable पर किया चाकू से वार, Police की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल

New Delhi, 20 नवंबर . सूरत के लिंबायत क्षेत्र स्थित नीलगिरी ग्राउंड में देर रात Police और एक संदिग्ध के बीच हाफ एनकाउंटर की घटना सामने आई. Police के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने का प्रयास कर रहा था. इस दौरान उसे पकड़ने पहुंचे एक Police constable पर उसने चाकू से हमला कर दिया. आरोपी के हमले के बाद Police ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी. घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लिंबायत Police थाने के इंस्पेक्टर डीडी चौहान ने बताया कि Police टीम क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी. इसी दौरान नीलगिरी ग्राउंड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति Policeकर्मियों को देखकर भागने लगा. उसके व्यवहार और गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए Police टीम ने उसका पीछा कर उसे रोकने का प्रयास किया.

टीम के constable अनिल कुमार अमर सिंह ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और उसे पकड़ने का प्रयास किया. Police के अनुसार, आरोपी ने अपनी जेब से चाकू निकालकर constable पर वार कर दिया. इसी दौरान इंस्पेक्टर और Police टीम के अन्य सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे. Police ने आरोपी को बार-बार चाकू फेंककर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद Police ने पहले हवा में एक राउंड फायरिंग की. बावजूद इसके, जब वह काबू में नहीं आया तो Police ने उसके पैर में गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया.

घायल आरोपी को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं, चाकू के हमले में घायल हुए Police constable का लिंबायत स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

Police के अनुसार, पूछताछ में घायल आरोपी की पहचान परवेज मुशर्रफ अंसारी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में लिंबायत क्षेत्र का निवासी है और मूल रूप से Jharkhand का रहने वाला है. आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में कबूल किया है कि बीती रात महिधरपुरा, वराछा और कतारगाम क्षेत्रों में हुई लूट की घटनाओं को उसने अपने साथी गुड्डू उर्फ लक्ष्मण के साथ मिलकर अंजाम दिया था. Police ने आरोपी के पास से लूट का कुछ सामान भी बरामद किया है और मामले की आगे की तहकीकात जारी है.

–

पीआईएम/एएस

Share