सुवेंदु सरकार के सांस्कृतिक मामलों के विभाग में सलाहकार बने मिथुन चक्रवर्ती, कैबिनेट मंत्री का मिला दर्जा

कोलकाता, 7 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल Government ने Actor मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्हें सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में सलाहकार नियुक्त किया गया है. इस संबंध में राज्य Government के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

पश्चिम बंगाल Government, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, आई.ए.एस. सेल, नबान्न, 7वीं मंजिल, कमरा नंबर 708, 325, शरत चटर्जी रोड, हावड़ा-711102 से अधिसूचना संख्या 1878-पीएआर (आईएएस) /5सी-71/2026 जारी की गई है. यह अधिसूचना 6 अक्टूबर 2026 को जारी हुई है.

अधिसूचना के अनुसार, Governor ने मिथुन चक्रवर्ती को सूचना एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग में कैबिनेट मंत्री के रैंक के साथ पश्चिम बंगाल Government का सलाहकार नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी.

Government ने कहा है कि यह अधिसूचना सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जनहित में जारी की जा रही है. अधिसूचना पर मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल के हस्ताक्षर हैं. यह Governor के आदेश से जारी की गई है.

इसके साथ ही अधिसूचना की एक प्रति सूचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए मिथुन चक्रवर्ती को भी भेजी गई है.

मिथुन चक्रवर्ती की यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब पश्चिम बंगाल में सांस्कृतिक और सूचना क्षेत्र को लेकर Government कई नई पहल कर रही है. मिथुन चक्रवर्ती न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि देश के सबसे लोकप्रिय Actorओं में से एक हैं. उन्हें ‘मिथुन दा’ के नाम से भी जाना जाता है. फिल्मों के अलावा उनका सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी बड़ा योगदान रहा है.

राज्य Government के सूत्रों के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती के अनुभव का लाभ सूचना एवं संस्कृति विभाग को मिलेगा. उनके सलाहकार बनने से बंगाल की संस्कृति, कला और फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने की योजनाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

मिथुन चक्रवर्ती मूल रूप से कोलकाता से ही ताल्लुक रखते हैं और बंगाल की संस्कृति से उनका गहरा जुड़ाव रहा है. कैबिनेट मंत्री के रैंक के साथ सलाहकार बनने के बाद अब वह सीधे तौर पर Government की सांस्कृतिक नीतियों और कार्यक्रमों में अपनी भूमिका निभाएंगे.

–

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment