मेरठः पहले कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बेहोश, फिर पत्नी ने पति का चाकू से काटा पाइवेट पार्ट

मेरठ, 9 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद के बाद सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक युवक ने अपनी पत्नी पर कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने और इसके बाद चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर कई वार करने का आरोप लगाया है. हमले में पति का प्राइवेट पार्ट कई जगहों से कट गया. परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है.

बताया जा रहा है कि पति का किसी अन्य महिला के साथ अफेयर है. इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ था.

वहीं, Police ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया. कटे हुए हिस्से को जोड़ने की भी कोशिश की जा रही है.

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के जैद गार्डन में रहने वाले युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी उस पर शक करती है. उनकी कोई संतान नहीं है, इसलिए पत्नी दूसरी शादी करने को लेकर शक करती है. इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था. आरोप है कि इसी विवाद के बाद पत्नी ने योजनाबद्ध तरीके से पति को कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. बेहोश होने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला किया गया.

युवक की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां और बहन मौके पर पहुंचीं. परिजनों के पहुंचने से पहले ही आरोपी महिला घर से निकल गई. इसके बाद परिजन घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे. घायल युवक ने पत्नी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है. Police ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि 8 अक्टूबर को जैद गार्डन की रहने वाली महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया. महिला को अपने पति पर किसी दूसरी महिला से अफेयर का शक था. इसी शक को लेकर महिला ने अपने पति पर हमला किया. तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया गया है. घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है.

–

ओपी/एबीएम

Leave a Comment