सीमाओं से परे विचारों पर चर्चा का अवसर देता है सभ्यतागत संवाद मंच: पाकिस्तानी मंत्री

New Delhi, 20 नवंबर . Pakistan के जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण समन्वय मामलों के संघीय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने Friday को New Delhi में आयोजित पहले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यतागत संवाद मंच का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र के सभी देशों को एक साथ आने और सीमाओं से परे विचारों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करता है.
मंच से इतर से बातचीत में मलिक ने कहा कि विभिन्न सभ्यताओं और संस्कृतियों के बीच संवाद होना अच्छी बात है. ऐसे आयोजनों की संख्या बढ़नी चाहिए. उन्होंने कहा कि पूरा क्षेत्र इस समय बदलाव के दौर से गुजर रहा है और भू-Political परिस्थितियां भी तेजी से बदल रही हैं. ऐसे में सबसे आसान और बेहतर तरीका उन मुद्दों पर बातचीत करना है, जो सभी देशों को प्रभावित करते हैं.
Pakistanी मंत्री ने कहा कि विभिन्न संस्कृतियों और सभ्यताओं के प्रभावों पर चर्चा करना महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, “यह एक बहुत स्वागत योग्य पहल है. मैं एससीओ का आभारी हूं कि वह ऐसे मंचों का आयोजन कर रहा है. इससे क्षेत्र के सभी देशों को एक साथ आने और सीमाओं से परे विचारों पर चर्चा करने का अवसर मिलता है.”
क्षेत्र के देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए मलिक ने कहा कि India और Pakistan के साथ-साथ भारत, Pakistan, रूस, चीन और मध्य एशियाई देशों के बीच भी ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है. उन्होंने कहा कि यदि पुरातात्विक उत्खनन स्थलों को देखा जाए तो वहां भी इन सभ्यताओं के बीच संवाद और संपर्क के प्रमाण मिलेंगे.
मलिक की यह यात्रा 2023 में गोवा में आयोजित एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद किसी Pakistanी मंत्री की पहली India यात्रा है. उस बैठक में Pakistan के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो शामिल हुए थे.
इससे पहले 14 नवंबर को Pakistan के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि Government ने New Delhi में आयोजित होने वाले एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए मुसादिक मसूद मलिक को नामित किया है.
पहला एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच 20 से 22 नवंबर तक दिल्ली के पुराना किला में आयोजित किया जा रहा है. विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, इस मंच का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध और एक-दूसरे से जुड़ी सभ्यतागत विरासत का उत्सव मनाना, लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना और विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद एवं सहयोग को बढ़ावा देना है.
विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि यह पहल 2025 में चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में Prime Minister Narendra Modi की ओर से एससीओ के तहत सभ्यतागत संवाद के लिए एक समर्पित मंच स्थापित करने के प्रस्ताव पर आधारित है. इस प्रस्ताव का बाद में बिश्केक घोषणा में स्वागत किया गया था.
India ने इस मंच में एससीओ के सभी सदस्य देशों, संवाद साझेदारों और एक पर्यवेक्षक देश को आमंत्रित किया है. Prime Minister Narendra Modi ने Friday शाम इस पहले एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच का उद्घाटन किया.
–
डीएससी


