Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

बिहार : बीपीएससी ने जारी किया नया परीक्षा कैलेंडर, 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा जनवरी में संभावित

बिहार : बीपीएससी ने जारी किया नया परीक्षा कैलेंडर, 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा जनवरी में संभावित

Patna, 20 नवंबर . बिहार में Governmentी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने Friday को नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया है. इसमें आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओं की संभावित तारीखों के साथ-साथ विभिन्न भर्तियों और परिणामों से जुड़ी जानकारी दी गई है.

कैलेंडर के अनुसार, 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 17 जनवरी 2027 को संभावित है. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1,189 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. लंबे समय से परीक्षा की नई तारीख का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है.

आयोग ने Friday को अपने आधिकारिक social media अकाउंट के माध्यम से नए परीक्षा कैलेंडर की जानकारी साझा की.

गौरतलब है कि 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की तारीख पहले भी कई बार स्थगित की जा चुकी है. पहले यह परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित होनी थी. बाद में आयोग ने इसे स्थगित कर 25 अक्टूबर 2026 की तारीख निर्धारित की थी.

हालांकि, इस तारीख पर भी परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी. अब नए कैलेंडर में इसके लिए 17 जनवरी 2027 की संभावित तारीख दी गई है. हालांकि, आयोग ने फिलहाल इस तारीख को संभावित बताया है. ऐसे में परीक्षा की अंतिम तिथि और विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए अभ्यर्थियों को बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी.

बीपीएससी के नए परीक्षा कैलेंडर में 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अलावा शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई 4.0), सहायक अनुभाग पदाधिकारी, सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के तकनीकी और प्रशासनिक पदों से जुड़ी भर्तियों का भी उल्लेख किया गया है.

कैलेंडर के अनुसार, टीआरई 4.0 के तहत कुल 33,320 पदों पर नियुक्ति की जानी है. हालांकि, इस भर्ती परीक्षा की तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है. इसके अलावा कुछ अन्य परीक्षाओं के कार्यक्रम का निर्धारण भी बाकी है. नए कैलेंडर से अभ्यर्थियों को आगामी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी और रणनीति बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

–

एमएनपी/एमएस

Share