Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी, पार्थिव देह के सामने खड़े होकर एकटक निहारते रहे

मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी, पार्थिव देह के सामने खड़े होकर एकटक निहारते रहे

Lucknow, 20 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ Friday को अपनी मां सावित्री देवी के निधन की खबर मिलने के बाद उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे. यहां मां की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन करते समय वह भावुक हो गए.

उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कुछ देर तक उनके पास खड़े होकर एकटक निहारते रहे. सार्वजनिक जीवन में कठोर अनुशासन और दृढ़ संकल्प के लिए पहचाने जाने वाले Chief Minister के लिए यह बेहद भावुक क्षण था.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने भी मां के निधन के बाद social media मंच एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा. उनके संदेश में मां के प्रति श्रद्धा और भावनात्मक जुड़ाव की झलक दिखाई दी.

Chief Minister के पंचूर पहुंचने के बाद घर पर शोकाकुल परिजनों और रिश्तेदारों के बीच गमगीन माहौल रहा. मां के निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में नाते-रिश्तेदार और ग्रामीण उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे. गांव में हर तरफ शोक की लहर है.

ग्रामीणों के मुताबिक, सावित्री देवी बेहद सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव की थीं. उनका परिवार पंचूर गांव में ही रहता है. सावित्री देवी ने Friday सुबह करीब 10:45 बजे 91 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं. उनके छोटे बेटे महेंद्र सिंह बिष्ट के मुताबिक, सुबह उनकी मां को सांस लेने में परेशानी हो रही थी. वह पिछले करीब एक साल से बोल भी नहीं पा रही थीं. निधन के समय घर पर महेंद्र सिंह बिष्ट और उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे.

मां के निधन की सूचना Chief Minister योगी आदित्यनाथ को उस समय मिली, जब वह गोरखपुर में युवाओं को टैबलेट वितरित करने के कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनके सलाहकार अवनीश अवस्थी ने उन्हें इस दुखद खबर की जानकारी दी. इसके बाद Chief Minister ने अपना आगे का कार्यक्रम स्थगित किया और उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए. उनका गोंडा जाने का प्रस्तावित कार्यक्रम भी निरस्त कर दिया गया.

परिजनों के अनुसार, सावित्री देवी का अंतिम संस्कार Saturday को हरिद्वार के चंडी घाट पर किया जाएगा. इसके लिए परिवार के सदस्य Saturday सुबह करीब सात बजे पंचूर गांव से सड़क मार्ग के जरिए हरिद्वार के लिए रवाना होंगे.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. Chief Minister बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का यह पांचवां पंचूर दौरा बताया जा रहा है. इससे पहले वह तीन मई 2022 को अपने भतीजे के चूड़ाकर्म संस्कार में शामिल होने पैतृक गांव पहुंचे थे. उस समय वह दो रात गांव में रुके थे और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताया था. उस मुलाकात की एक तस्वीर और प्रसंग काफी चर्चित हुआ था, जब मां सावित्री देवी ने बेटे को दही-चीनी खिलाकर विदा किया था.

इसी साल नौ फरवरी को भी Chief Minister अपनी मां से मिलने उत्तराखंड गए थे. उस समय सावित्री देवी की आंखों का ऑपरेशन हुआ था. योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी. मां ने बेटे के सिर पर हाथ रखकर उसे आशीर्वाद दिया था. मई 2026 में भी वह पंचूर पहुंचे थे और मां से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया था.

योगी आदित्यनाथ का परिवार सात भाई-बहनों का है. उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे. उनका 20 अप्रैल 2020 को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था. कोरोना महामारी के दौरान Chief Minister अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों के कारण पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे.

उन्होंने उस समय पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाने का दुख भी व्यक्त किया था. ज्ञात हो कि Chief Minister की मां के निधन पर Prime Minister Narendra Modi ने फोन पर उनसे बात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती और उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों समेत विभिन्न Political दलों के नेताओं ने भी शोक जताया. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया.

—

विकेटी/एमएस

Share