सीएम हेमंत सोरेन ने छह वर्षीय बच्चे के इलाज के लिए 48 घंटे में प्रक्रिया पूरी कर 10 लाख की मदद दी

रांची, 15 अक्टूबर . Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन ने रामगढ़ जिले के छह वर्षीय अनूप बेसरा के कान के इलाज के लिए 10 लाख रुपए की चिकित्सा सहायता दी है. Chief Minister गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 48 घंटे के भीतर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर Thursday को अनूप के पिता रामकिशुन बेसरा को चेक सौंपा गया. बच्चे का इलाज तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.
Chief Minister हेमंत सोरेन इन दिनों अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के सिलसिले में अपने पैतृक गांव नेमरा में हैं. यहां उनसे मिलने पहुंच रहे लोग अपनी समस्याएं भी रख रहे हैं. Chief Minister ने Thursday को आमजनों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें और मांगें सुनीं. उन्होंने लोगों के आवेदन स्वीकार करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए.
इसी दौरान रामगढ़ जिले के बेराटांड़ के भरेच नगर निवासी रामकिशुन बेसरा ने अपने बेटे अनूप के इलाज में आ रही आर्थिक परेशानी से Chief Minister को अवगत कराया था. उन्होंने बताया था कि बच्चे के कान के इलाज पर काफी खर्च आने की संभावना है और परिवार के लिए इतनी बड़ी राशि जुटाना मुश्किल है.
चिकित्सकों ने अनूप के आंतरिक कान (इंटरनल ईयर) को बदलने की सलाह दी है. इसके लिए बड़ी रकम की जरूरत थी. रामकिशुन ने नेमरा में Chief Minister से मिलकर आर्थिक सहायता का अनुरोध किया था. Chief Minister ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया.
इसके बाद रामगढ़ जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए Chief Minister गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत चिकित्सा अनुदान की प्रक्रिया 48 घंटे के भीतर पूरी कराई. इसके बाद नेमरा में ही अनूप के इलाज के लिए 10 लाख रुपए का चेक उसके पिता को सौंपा गया. आर्थिक सहायता मिलने पर रामकिशुन बेसरा ने राहत जताई. उन्होंने कहा कि इस मदद से अब अपने बेटे के इलाज में काफी सहयोग मिलेगा.
–
एसएनसी/डीकेपी


