
रांची, 5 अक्टूबर . Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. रंका थाना Police ने एक व्यक्ति की लिखित शिकायत के आधार पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Police के अनुसार, गासेदाग गांव निवासी श्रवण सिंह खरवार ने रंका थाने में लिखित शिकायत दी थी. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने एक वीडियो में Chief Minister की मां रूपी सोरेन के संबंध में आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की. शिकायतकर्ता के मुताबिक, यह टिप्पणी ऐसे समय की गई, जब रूपी सोरेन की तबीयत खराब थी और वह अस्पताल में भर्ती थीं.
शिकायतकर्ता ने कहा है कि कथित टिप्पणी से उन्हें व्यक्तिगत रूप से ठेस पहुंची और इससे अनुसूचित जनजाति समुदाय की भावनाएं भी आहत हुई हैं. उन्होंने Police को कथित वीडियो की रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में उपलब्ध कराने की बात कही है. शिकायत में भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई थी.
Police ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया गया है कि कथित टिप्पणी वाला वीडियो 28 सितंबर को एक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित हुआ था और बाद में social media पर भी प्रसारित हुआ. शिकायतकर्ता ने इसी वीडियो को आधार बनाकर Police से कार्रवाई की मांग की थी. Police का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी की ओर से शिकायत में लगाए गए आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. Police जांच के बाद ही कथित टिप्पणी के पूरे संदर्भ और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी.
–
एसएनसी/पीएम