सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’

Lucknow, 15 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ Sunday को प्रदेश के युवाओं को 25 लाख टेबलेट बांटेगे. कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले उन्होंने कहा कि Government का प्रयास है कि युवा प्रतिभा के आड़े संसाधनों का अभाव न आए और उत्तर प्रदेश का हर नौजवान अपनी मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखे.
गौरतलब है कि वर्ष 2021 में शुरू हुई ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना’ के तहत अब तक लगभग 60 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं. इसी कड़ी में Government अब 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरित करने जा रही है. इस नए चरण के साथ योजना के अंतर्गत वितरित डिजिटल उपकरणों की कुल संख्या लगभग 85 लाख तक पहुंच जाएगी.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में डबल इंजन Government ने प्रदेश की स्थिति को बदला है और ‘डिजिटल इंडिया’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के माध्यम से अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए गए हैं.”
उन्होंने कहा कि इसी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए आज Lucknow से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. सीएम योगी ने पोस्ट में कहा, “हमारा प्रयास है कि संसाधनों का अभाव किसी युवा की प्रतिभा के आड़े न आए और उत्तर प्रदेश का हर नौजवान अपनी मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखे.”
Chief Minister ने कहा कि आज का युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से दुनिया में आगे बढ़ना चाहता है. उसे केवल अवसर और आधुनिक संसाधन चाहिए. इसी बीच, उन्होंने पिछली Governmentों पर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा, “पूर्ववर्ती Governmentों ने उत्तर प्रदेश में युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाय उन्हें जाति, क्षेत्र और परिवारवाद की राजनीति में उलझाए रखा. उनकी प्रतिभा को तकनीक का साथ देने की कोई ठोस पहल नहीं हुई.”
–
डीसीएच/


