‘झारखंड विकास पथ पर सतत गतिमान रहे’, स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

New Delhi, 15 नवंबर . Jharkhand स्थापना दिवस पर Union Minister अर्जुन राम मेघवाल, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही Jharkhand में समृद्धि व खुशहाली की कामना की है.
केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “प्राकृतिक सौंदर्य, खनिज संपदा और गौरवशाली जनजातीय विरासत की पावन भूमि ‘Jharkhand’ के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर यह राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करे.”
विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पोस्ट में कहा, “अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से अलंकृत, विविध लोक-परंपराओं से समृद्ध, विपुल खनिज संपदा से पूरित, भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरा Jharkhand के स्थापना दिवस की सभी Jharkhand वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! Jharkhand विकास पथ पर सतत गतिमान रहे एवं सभी भाई-बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बढ़े, यही कामना है.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “वीरता, जीवटता और समृद्ध जनजातीय संस्कृति की पावन धरा Jharkhand राज्य के स्थापना दिवस पर सभी Jharkhand वासियों को हार्दिक बधाई. ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा तथा वीरांगना फूलो-झानो जैसी महान विभूतियों के साहस, स्वाभिमान और बलिदान से गौरवान्वित यह प्रदेश निरंतर विकास, समृद्धि व खुशहाली की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे, बाबा बैद्यनाथ से यही प्रार्थना है.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, “भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती Jharkhand के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया Jharkhand जनजातीय अस्मिता, समृद्ध संस्कृति, वीरता और अपार प्राकृतिक संपदा की अनमोल धरोहर है. भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और अटल बिहारी वाजपेयी के संकल्प से जुड़ी यह धरती विकास, समृद्धि और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों को छुए, यही मंगलकामना है.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “Jharkhand राज्य के स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर समस्त Jharkhandवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्राकृतिक संपदा, समृद्ध जनजातीय विरासत और गौरवशाली संस्कृति से परिपूर्ण Jharkhand निरंतर विकास एवं प्रगति के नए आयाम स्थापित करे तथा खुशहाली और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े, यही मंगलकामना है.”
Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, “जल, जंगल और जमीन के लिए आवाज़ उठाने वाले महान जननायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. उनके अदम्य संघर्ष, जनआंदोलन की शक्ति और अद्वितीय नेतृत्व ने पूरे देश को आत्मसम्मान एवं अधिकारों की रक्षा का मार्ग दिखाया. उनकी त्यागपूर्ण जीवनगाथा आज भी प्रत्येक भारतीय को जनसेवा, न्याय और अपनी माटी के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है. Jharkhand राज्य स्थापना दिवस की भी समस्त Jharkhandवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “असीम प्राकृतिक संपदा एवं अद्भुत सांस्कृतिक विरासत से सुसज्जित Jharkhand राज्य के स्थापना दिवस पर समस्त निवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ईश्वर से कामना है कि Jharkhand विकास, समृद्धि और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करे तथा अपनी सांस्कृतिक पहचान और प्राकृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता रहे.”
Jharkhand के पूर्व Chief Minister अर्जुन मुंडा ने एक्स पर पोस्ट किया, “Jharkhand राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. हमारा प्रिय Jharkhand विकास, समृद्धि और खुशहाली के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे तथा प्रगति की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे.”
–
ओपी/एएस


