सीएम योगी के चुनाव लड़ने को लेकर ओपी राजभर के बयान पर आशुतोष वर्मा बोले-‘हमने कोई चुनौती नहीं दी’

Lucknow, 10 अक्टूबर . सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर ओपी राजभर के बयान, सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश अलर्ट पर रखने समेत कई मामलों पर सपा नेता अशुतोष वर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है.

से बातचीत करते हुए ओपी राजभर के बयान, ‘अखिलेश यादव के घर में चुनाव लड़कर जीत जाएंगे सीएम योगी’ पर सपा नेता आशुतोष वर्मा ने कहा, “मेरा मानना है कि जब एक Chief Minister और पूर्व Chief Minister के बीच बातचीत हो रही हो तो बीच में कूदना नहीं चाहिए. हमने कोई चुनौती नहीं दी है. अखिलेश यादव की ओर से साफ-साफ एक सलाह दी गई है कि जब दिन में चार बार आपकी ओर से राम की बात की जाती है तो राम का आशीर्वाद लेने आ जाएं. राम का आशीर्वाद उनको अयोध्या से लेना चाहिए.”

आशुतोष वर्मा ने कहा, “एक बात तो साफ है, देशभर के लोग न सिर्फ उत्तर India से बल्कि दक्षिण, पूर्व और पश्चिम India से भी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की अपील से जुड़ना चाहते हैं. वे क्यों आना चाहते हैं? क्योंकि उन्हें यकीन है कि चुनाव आयोग के जरिए चुनावी गड़बड़ी हुई है, जिसमें ज्ञानेश कुमार के नाम का इस्तेमाल एक मुखौटे के तौर पर किया गया है. उनके खिलाफ देशभर में असंतोष फैला हुआ है.”

आशुतोष वर्मा ने आगे कहा, “भाजपा Government की ओर से दिल्ली में प्रवेश करने से ट्रेनों और गाड़ियों को रोक दिया गया है. 50 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों से दिल्ली को कैद कर दिया गया है. इससे ही समझा जा सकता है कि वे कितना डर गए हैं. डरी हुई Governmentों के खिलाफ जनता अब खड़ी नहीं हो सकती. यह समय भाजपा की विदाई का है, इसकी पटकथा लिख दी गई है.’

सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर आशुतोष वर्मा ने कहा, “नैतिक तरीके से Samajwadi Party उनके साथ खड़ी है. हमारा ये मानना है कि Samajwadi Party युवाओं की पार्टी है. नेताजी हमेशा कहते थे ये पार्टी कभी बूढ़ी नहीं होगी. हम लोगों ने युवाओं के लिए बहुत काम किया है. सपा ने खुद को नई पीढ़ी के लिए तैयार कर लिया है. नई पीढ़ी की सोच की हम कद्र करते हैं.”

वहीं, से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने ओपी राजभर के बयान पर कहा, “मानसिक रूप से विक्षिप्त तो वे पहले से ही हैं. अखिलेश यादव की ओर से योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी गई है. इसका जवाब सीएम योगी को देना चाहिए. उनको राजभर समाज को जवाब देना चाहिए, जिसको उन्होंने धोखा दिया है.”

सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “जो लोग भी जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे हैं, पूरे देश को उन पर गर्व है. पूरे देश और प्रदेश से जेन-जी बच्चे वहां पर जा रहे हैं. भाजपा की ओर से हजारों ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. तमाम लोगों को डिटेन किया जा रहा है. हजारों की तादाद में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है.”

–

एसडी/पीएम

Leave a Comment