
कलबुर्गी, 10 अक्टूबर . कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के महागांव Police स्टेशन में तैनात एक Police कॉन्स्टेबल को Saturday को निलंबित कर दिया गया. उस पर यह कार्रवाई तब की गई, जब social media पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कथित तौर पर हरसुरू गांव में एक मस्जिद की छत पर शराब पीता हुआ दिख रहा था.
निलंबित किए गए कॉन्स्टेबल की पहचान हनुमंथा के तौर पर हुई है. यह घटना कमलापुरा तालुक के हरसुरू गांव में हुई, जहां ग्रामीणों ने उसका एक वीडियो बनाया, जिसमें वह कथित तौर पर मस्जिद की छत पर शराब पी रहा था.
वीडियो और मामले की गंभीरता को देखते हुए, Police विभाग ने शुरुआती जांच शुरू की और बाद में कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया.
Police के अनुसार, हरसुरू गांव में एक विवाद हुआ था, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर हनुमंथा और अन्य कर्मचारियों को वहां तैनात किया गया था. कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर ड्यूटी के दौरान शराब पी.
शुरुआती जांच के बाद, जिसमें यह बात सामने आई कि उसने शराब पी थी, कलबुर्गी के Police अधीक्षक (एसपी) अड्डुरु श्रीनिवासुलु ने निलंबन का आदेश जारी किया.
social media पर वीडियो के बड़े पैमाने पर वायरल होने के बाद यह घटना चर्चा में आई.
इससे पहले, कलबुर्गी के अलंद थाने के एक Police इंस्पेक्टर और तीन कॉन्स्टेबलों को हाल ही में निलंबित किया गया था. उन पर आरोप था कि उन्होंने बिना First Information Report दर्ज किए ब्लैक-मार्केट के ‘अन्न भाग्य’ चावल से लदे जब्त वाहन को छोड़ने के लिए रिश्वत ली थी.
अगस्त 2026 में Bengaluru में पांच नए Police कमिश्नरेट बनाने के प्रस्ताव से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में चार कर्मचारियों, एक सेकंड डिवीजन असिस्टेंट, एक फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट, एक सेक्शन सुपरिटेंडेंट और एक महिला हेड कॉन्स्टेबल, को निलंबित किया गया था.
दिसंबर 2025 में एक अंतर-राज्यीय ड्रग ऑपरेशन के दौरान अपने अधिकार क्षेत्र में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ मिलने के बाद, Bengaluru के कोथानूर, अवलाहल्ली और बागलूर थानों से जुड़े तीन Police इंस्पेक्टरों को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित किया गया था.
दिसंबर 2025 में Bengaluru में चार अन्य Police कर्मियों को कई मामलों में लापरवाही के लिए निलंबित किया गया था. इन पर आरोप था कि वे लोगों की शिकायतों को नजरअंदाज करते थे और सुरक्षा ड्यूटी से बिना इजाजत गायब रहे.
–
डीकेएम/एबीएम