सीएम मोहन यादव ने देशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी

Bhopal , 20 अक्टूबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव और Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं.
Bhopal में मीडिया से बातचीत के दौरान Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि मैं विजयादशमी के पावन पर्व पर देशवासियों को बधाई देता हूं. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. हमारी Government भी लगातार अपना काम कर रही है. हर त्योहार अपने साथ एक संदेश भी लेकर आता है. आज हम सभी भगवान राम के संघर्षों को भी याद कर रहे हैं. इसी दिन रावण का वध हुआ था और भगवान राम ने राम राज्य की शुरुआत की थी. हम सभी के कल्याण की प्रार्थना करते हैं कि सबके जीवन से कठिनाइयां दूर हों और खुशहाली व समृद्धि की वर्षा हो. गरीब से गरीब के लिए स्नेह लुटाए, सभी को बहुत बहुत बधाई.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म के माध्यम से बताया कि शौर्य के प्रतीक ‘विजयादशमी’ के पावन पर्व पर Bhopal निवास में विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया. प्रभु श्रीराम जी की कृपा से अपना Madhya Pradesh सुशासन, विकास और समृद्धि के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे और जनकल्याण के सभी संकल्प सिद्ध हों. विजयादशमी पर्व की समस्त प्रदेश व देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं.
दूसरी ओर उन्होंने लिखा कि राष्ट्र के नवनिर्माण व गौरवशाली इतिहास की पुनर्स्थापना के संकल्प के लिए समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101वें स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं. संघ ने अपनी दीर्घ यात्रा में मां भारती के लिए समर्पित अभूतपूर्व नेतृत्व के साथ असंख्य स्वयंसेवक दिए. अनुशासन, समर्पण और श्रम के प्रतीक, आप सभी स्वयंसेवक मातृभूमि के लिए अपने संकल्पों को साकार करें, यही मंगलकामना है.
वहीं, Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister और वर्तमान में Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “विजयादशमी धर्म की विजय और कर्तव्य के प्रति निष्ठा का पर्व है. हमारी परंपराएं हमें स्मरण कराती हैं कि शक्ति का वास्तविक उद्देश्य धर्म की रक्षा और लोककल्याण है. इसी भाव के साथ निवास पर मां दुर्गा की आराधना कर शस्त्र एवं वाहन पूजन किया. मां भगवती से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद सदैव बना रहे और हमें धर्म के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र एवं समाज की सेवा करने का सामर्थ्य प्रदान करें. सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं.”
–
डीकेएम/एएस


