
New Delhi, 3 अक्टूबर . Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता समेत भाजपा के सभी विधायक Saturday को New Delhi में Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात करेंगे.
यह बैठक शाम को होने की उम्मीद है और इसमें Haryana और पड़ोसी राज्यों से जुड़े अहम Political और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.
सूत्रों के मुताबिक, चर्चा में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले की तैयारियों और Political हालात के साथ-साथ वोटर लिस्ट के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) को लेकर विपक्ष के नैरेटिव पर भी बात हो सकती है.
यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि भाजपा चुनाव वाले राज्यों में अपनी संगठनात्मक तैयारियों और चुनावी रणनीति की समीक्षा कर रही है. पार्टी लीडरशिप इस बात पर भी चर्चा कर सकती है कि एसआईआर को लेकर विपक्ष के आरोपों और कैंपेन का जवाब राज्य की इकाइयां कैसे दें.
Prime Minister के साथ बातचीत से पार्टी लीडरशिप को Haryana के विधायकों से Political और संगठनात्मक मुद्दों पर फीडबैक लेने और आने वाली चुनावी चुनौतियों के लिए भाजपा की तैयारियों पर चर्चा करने का मौका भी मिल सकता है.
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब विपक्षी ‘इंडिया’ ब्लॉक ने एसआईआर के मुद्दे पर India निर्वाचन आयोग (ईसीआई) और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है.
इससे पहले Friday को, राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए और दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी Police स्टेशन लाए गए ‘आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि वे ‘Police से नहीं डरते.’
चुनाव आयोग के अंदर मतभेदों का दावा करने वाली एक मीडिया रिपोर्ट के बाद ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष के ‘वोट चोरी’ के आरोपों ने जोर पकड़ लिया.
इस बीच, भाजपा में हालिया संगठनात्मक फेरबदल के तहत, पूर्व Union Minister स्मृति ईरानी ने सतीश पूनिया की जगह पार्टी के Haryana प्रभारी का पद संभाला है.
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब भाजपा ने पंजाब में अपनी Political गतिविधियां तेज कर दी हैं और विधानसभा चुनाव से पहले ड्रग्स की समस्या उसके मुख्य चुनावी मुद्दों में से एक बनकर उभरी है.
पार्टी राज्य में ड्रग्स की समस्या, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा हालात से निपटने के तरीके को लेकर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) Government को निशाना बना रही है.
–
एससीएच/एएस