
New Delhi, 3 अक्टूबर . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कामना की कि मां और संतान के प्रेम का यह पावन बंधन सदैव अटूट रहे और सभी माताओं व उनके बच्चों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे.
Chief Minister सम्राट चौधरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “ममता, त्याग और संतान की दीर्घायु की कामना का पावन पर्व जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) के अवसर पर सभी माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं. मां और संतान के प्रेम का यह पावन बंधन सदैव अटूट रहे व सभी माताओं और उनके बच्चों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे.”
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने लिखा, “मातृ प्रेम, त्याग और संतान की दीर्घायु के पावन पर्व जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत की सभी व्रती माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर सभी संतानों को सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन प्रदान करें और माताओं की तपस्या सफल हो.”
नागालैंड के Governor और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने लिखा, “संतान की लंबी आयु, उज्ज्वल भविष्य और सुखमय जीवन के लिए श्रद्धा और आस्था से जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) करने वाली सभी माताओं‑बहनों को हार्दिक बधाई. ईश्वर से प्रार्थना है कि हर संतान स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रहे तथा प्रत्येक परिवार में समृद्धि और खुशहाली बनी रहे.”
बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “इस पावन अवसर पर सभी संतानों के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करता हूं. यह पवित्र पर्व सभी परिवारों में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए.”
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने लिखा, “ममता, त्याग और संतान की दीर्घायु की कामना का पावन पर्व जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) के अवसर पर सभी माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं. मां और संतान के प्रेम का यह पावन बंधन सदैव अटूट रहे व सभी माताओं और उनके बच्चों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे.”
भाजपा की बिहार इकाई ने भी जीवित्पुत्रिका व्रत के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं. पार्टी ने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से पोस्ट किया, “वात्सल्य, प्रेम, श्रद्धा और अटूट समर्पण के प्रतीक पवित्र जीवित्पुत्रिका निर्जला व्रत ‘जितिया’ की सभी माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं.”
जदयू ने पोस्ट किया, “संतानों की दीर्घायु और समृद्धि के लिए मातृत्व को समर्पित पावन पर्व जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत रखने वाली समस्त माताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.”
–
डीसीएच/