
Ahmedabad, 11 सितंबर . मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने Friday को कहा कि India का चुनाव आयोग (ईसीआई) यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि 18 साल की उम्र पूरी कर चुका हर नागरिक पंजीकृत मतदाता बने और अपने वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल करे.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने Friday को Gujarat विश्वविद्यालय परिसर के अटल कलाम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 500 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) शामिल हुए. यह कार्यक्रम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दो दिवसीय Gujarat दौरे का हिस्सा था. दौरे का मुख्य विषय ‘रोल से पोल तक पारदर्शिता’ है.
उन्होंने कार्यक्रम के बाद समाचार एजेंसी से कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों के साथ में काफी अच्छा संवाद रहा. चुनाव आयोग का लक्ष्य है कि India का हर नागरिक जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो, उसको मतदाता अवश्य बनना चाहिए और मतदान भी अवश्य करना चाहिए.
ज्ञानेश कुमार ने कहा, “चाहे वो किसी भी धर्म का हो, चाहे वो हमारे परिवार के युवा हों, चाहे हमारे परिवार के बुजुर्ग हों, चाहे हमारे परिवार की कोई महिला हों, या कोई पुरुष हो, चाहे हमारे परिवार के वो दिव्यांग जन हों या एलजीबीटी, सभी को इस अभियान में जुड़ना है. इस अभियान को सफल बनाने के लिए देश के लगभग 11 लाख बूथ लेवल ऑफिसर्स और सभी Political दलों के 15 लाख से भी अधिक बूथ लेवल एजेंट्स जुड़े हुए हैं.
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि India के नागरिकों, खासकर युवाओं से मेरा अनुरोध रहेगा कि वो ‘ईसीआई नेट’ ऐप जरूर डाउनलोड करें. उस पर लोग अपना वोटर आईडी नंबर डालकर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं. उन्हें संबंधित कोई भी परेशानी होने पर ऐप में ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ बटन दबाने के बाद हमारे बीएलओ उनसे संपर्क करेंगे और समस्या का निराकरण करेंगे.
ज्ञानेश कुमार ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि India का कोई भी नागरिक, जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है, मतदाता सूची में अवश्य शामिल हो.
–
डीसीएच/