‘कांग्रेस नहीं चाहती भारत या भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो’, ब्रिक्स पर सवालों को लेकर भाजपा नेताओं ने दिया जवाब

New Delhi, 11 सितंबर . दिल्ली में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन पर कांग्रेस के सवालों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि India या India की अर्थव्यवस्था मजबूत हो. वह किसी भी तरीके से India को कमजोर करना चाहती है.

बिहार Government में मंत्री दिलीप जायसवाल ने से कहा, “ब्रिक्स को लेकर कांग्रेस और उसके नेताओं ने जो प्रोपेगैंडा शुरू किया है, उससे पता चलता है कि कांग्रेस नहीं चाहती कि India या India की अर्थव्यवस्था मजबूत हो. इसीलिए हर कोशिश को नाकाम करना ही आज कांग्रेस का एजेंडा बन गया है. इससे साफ है कि कांग्रेस किसी भी तरीके से India को कमजोर करना चाहती है.”

बिहार भाजपा के नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “ब्रिक्स सम्मेलन, बहुत बड़ा सम्मेलन है, कई देशों के प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे. यह केंद्र Government की, आदरणीय Prime Minister मोदी की, जो पूरे वैश्विक स्तर पर India का आज डंका बज रहा है. आज आन, बान, शान से India विश्व के मानस पटल पर खड़ा है. उसकी झलक इस सम्मेलन में दिखेगी. मजबूती के साथ India यह सम्मेलन दिल्ली में कर रहा है.”

उन्होंने कहा, “बिहारवासियों के लिए यह खुशी की बात है कि राज्य के प्रमुख व्यंजन सत्तू और मखाने का भी प्रचार प्रसार होगा. ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान वेलकम किट में बिहार के सत्तू और मखाना को शामिल किया जाना गर्व का विषय है. यह साबित करता है कि किस तरह केंद्र की Government सभी राज्यों का ख्याल रखती है.

भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा, “ब्रिक्स एक बहुत अहम सम्मेलन है, जिसमें चीन के President और रूस के President पुतिन जैसे बड़े राष्ट्राध्यक्ष शामिल होते हैं. ब्रिक्स का अपना बैंक भी है, जो इसे एक अहम मंच बनाता है. यह व्यापार को बढ़ाने का भी एक अच्छा माध्यम है. पूरे रीजन की बेहतरी के लिए एक अच्छा माहौल होता है, लेकिन कांग्रेस के ‘फूफा’ को यह पच नहीं रहा है.”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस के ‘नाराज फूफा’ चिदंबरम ब्रिक्स की जरूरत पर सवाल उठा रहे हैं. अगर उनकी बात मानी जाए, तो India को किसी भी अंतरराष्ट्रीय संगठन में शामिल नहीं होना चाहिए. कल वे यह भी पूछ सकते हैं कि India को यूएन, सुरक्षा परिषद, आईएमएफ या विश्व स्वास्थ्य संगठन की क्या जरूरत है. हम उन्हें समझा तो नहीं सकते, लेकिन देश के हित में जो भी जरूरी होगा, हम वही करेंगे. सात साल बाद चीन के President भी आ रहे हैं और Prime Minister मोदी के साथ रणनीतिक हितों और दोनों देशों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होगी.”

ब्रिक्स सम्मेलन पर BJP MP शशांक मणि त्रिपाठी ने से कहा, “यह देश और Prime Minister Narendra Modi के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. ब्रिक्स समिट, जो चीन, रूस और India समेत ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों को एक साथ लाता है. वह सिर्फ पांच देशों तक सीमित नहीं है; इसमें कई अन्य देश भी शामिल हुए हैं. अभी इस समिट की अगुवाई Prime Minister Narendra Modi कर रहे हैं.”

डीसीएच/

Leave a Comment