Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

सिराज और जडेजा को क्यों बाहर रखा गया? बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने बताई वजह

सिराज और जडेजा को क्यों बाहर रखा गया? बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने बताई वजह

वेलिंगटन, 19 नवंबर . India और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में Thursday से सीरीज का पहला टेस्ट शुरू हुआ. भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को जगह नहीं दी है. इसे लेकर टीम मैनेजमेंट की आलोचना हो रही है. टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने सिराज की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले का समर्थन किया है.

सीतांशु कोटक ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मुझे निजी तौर पर नहीं लगता कि सिराज को बाहर रखने का फैसला गलत था. चुना गया कॉम्बिनेशन बेसिन रिजर्व की कंडीशन के लिए सबसे सही माना गया था.”

कोटक ने सिराज से जुड़ी किसी भी समस्या को खारिज कर दिया और उन्हें एक वर्ल्ड-क्लास बॉलर बताया.

उन्होंने कहा, “मुझे कुछ भी गलत नहीं दिख रहा है. टीम मैनेजमेंट को यही सबसे अच्छी प्लेइंग इलेवन लगी और वही खेली. श्रीलंका में हालात अलग थे और सिराज वहां दोनों टेस्ट खेले. किसी के साथ कुछ भी गलत नहीं है. यह बिल्कुल ठीक है.”

कोटक ने कहा कि India ने ऐसे बॉलर्स के कॉम्बिनेशन को प्राथमिकता दी जो ऐसी सतह पर पेस, सीम मूवमेंट और स्विंग पैदा कर सकें, जिस पर काफी घास हो और जिससे मदद की उम्मीद हो, खासकर मैच की शुरुआत में.

India की प्लेइंग इलेवन से अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी बाहर रखा गया है. उनकी जगह अकेले स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में वाशिंगटन सुंदर को जगह दी गई है. कोटक ने कहा कि न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर में चार लेफ्ट-हैंडर होने की वजह से ऑफ-स्पिनर को चुना गया.

मैच की बात करें तो टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला करने वाली भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी हुई थी. टीम ने न्यूजीलैंड के 5 विकेट 70 रन पर गिरा दिए थे, लेकिन इसके बाद हेनरी निकोलस और ग्लेन फिलिप्स ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया. दोनों अब तक 173 रन की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं. दिन का खेल समाप्त होने के समय न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 243 रन बना लिए थे. निकोलस 113 और फिलिप्स 94 रन पर नाबाद थे.

–

पीएके

Share