
लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.
मेष : हफ्ते की शुरुआत अच्छी होगी. किये जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने के संकेत है. नौकरी कर रहे जातकों को कार्यस्थल में थोड़ी परेशानी हो सकती है. हफ्ते के मध्य में स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. किसी से भी बहस बाज़ी से बचे. प्रेम सम्बन्धों के लिए ये हफ्ता मिलाजुला रहनेवाला है. आसपास की किसी यात्रा के योग बन सकते है. खर्चा थोड़ा बढ़ सकता है. किसी के द्वारा दिया गया व्यापारिक सुझाव आपको फायदा दे सकता है.
वृषभ : सुखों में वृद्धि के योग है. अपने रहन-सहन पर खर्च कर सकते हैं. नौकरी तथा व्यापार में स्थिति अच्छी बनी रहेगी. किसी भी कार्य को जल्दबाजी से करने से बचें. पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा. पुराने लोगों से मुलाकात हो सकती है. ये हफ्ता विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत अच्छा जाएगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. मन ना होने पर भी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है.
मिथुन : इस हफ्ते आप अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देंगे. नौकरी तथा व्यापार की तलाश में भटक रहे लोगों को शुभ अवसर प्राप्त हो सकते हैं. उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है. परिवार के साथ घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं. वार्तालाप करते समय शब्दों का ध्यान रखें. अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं. बुजुर्ग लोगों और Governmentी कार्यों में अड़चन आ सकती है.
कर्क : हफ्ते की शुरुआत से ही लाभ के योग बनेंगे. बैंकों तथा किसी पालिसी से लाभ मिलने के योग है. इस हफ्ते आपको स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान देना पड़ सकता है. पति पत्नी और व्यापारिक साझेदारों के मध्य मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. नौकरी कर रहे लोगों को उच्च अधिकारियों का साथ न मिलने से मन खिन्न हो सकता है. माता तथा भूमि से आपको लाभ संभव है.
सिंह: हफ्ते की शुरुआत में स्वास्थ्य से सम्बंधित कोई विकार परेशान कर सकता है. खर्चो में वृद्धि से आर्थिक पक्ष कमजोर बन सकता है. कार्य के सिलसिले में व्यर्थ की भागदौड़ परेशान कर सकती है. इस हफ्ते विदेश यात्रा के योग भी बनेंगे. हफ्ते के मध्य भाग से आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है तथा व्यवसाय में लाभ सम्भव है. पारिवारिक लोगों का साथ रहने से कई परेशानियों पर विजय प्राप्त करेंगे.
कन्या: हफ्ते की शुरुआत में आप अपने अटके हुए कार्यों को पूरा करने में समय देंगे. भावनाओं में बह कर कोई भी कार्य न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है. लाभ की स्थिति बनी रहेगी. पारिवारिक वातावरण अच्छा बना रहेगा. विद्यार्थी वर्ग को थोड़ी परेशानी हो सकती है. माता की तबीयत बिगड़ सकती है. अचानक कोई लाभ होने से मन खुश होगा.
तुला: हफ्ते की शुरुआत से ही आप अपने रुके हुए कार्यों में गति देने के लिए ध्यान केंद्रित कर सकते हैं. भाइयों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. नौकरी तथा व्यवसाय में आपका रुतबा बढ़ेगा और नौकरी में पदोन्नति भी सम्भव है. आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी और लाभ की स्थिति बनेगी. जीवनसाथी तथा संतान के साथ खुशियों भरा समय व्यतीत करेंगे.
वृश्चिक : हफ्ते की शुरुआत में आप अपने कार्य पर बहुत ध्यान देंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सहकर्मियों का भरपूर साथ मिलेगा. भाइयों का साथ देंगे तथा उनके कार्यों में मदद भी करेंगे. अचानक लाभ की स्थिति बनी रहेगी. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपका लोगों से मिलना जुलना बढ़ेगा. पारिवारिक जीवन मधुरता वाला रहेगा. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी.
धनु : इस हफ्ते किये जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी. भाग्य का साथ मिलेगा. मान सम्मान में वृद्धि के योग है. पिता तथा Governmentी कार्यों में अवरोध आ सकते हैं. पूजा पाठ में ध्यान बढ़ सकता है. आर्थिक स्थिति में वृद्धि के योग है. यात्राएं लाभकारी सिद्ध होगी. नौकरी कर रहे जातकों को उच्च अधिकारियों द्वारा प्रशंसा प्राप्त होगी. माता की सेवा कर सकते हैं.
मकर : इस हफ्ते स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है. यात्राओं के बनेंगे जो शारीरिक और मानसिक रूप से थकाने वाली हो सकती है. व्यर्थ के वार्तालाप से दूर रहें अन्यथा मानसिक अशांति उत्पन्न हो सकती है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा तथा खर्चा भी बहुत रहेगा. पति पत्नी तथा संतान के मध्य तालमेल बिगड़ सकता है. किसी के द्वारा गिफ्ट प्राप्त हो सकता है.
कुंभ : इस हफ्ते आप कई कार्यों में व्यस्त रह सकते है. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है. आपका पराक्रम और आत्मविश्वास बड़ा चढ़ा रहेगा. ऑफिस में आप उत्तम समय व्यतीत करेंगे. यात्रा के योग बन सकते है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें थकावट तथा सिरदर्द की परेशानी हो सकती है. रुका पैसा मिलने के योग बन सकते है. भाग्य का साथ बन रहेगा.
मीन : इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है. पेट से सम्बंधित कोई विकार उत्पन्न हो सकता है. विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में अवरोध आ सकते है. हफ्ते के मध्य में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त हो सकता है. वरिष्ठ लोगों से मतभेद हो सकता है. मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते है. नौकरी के लिए किए आवेदन में सफलता पए आवेदन में सफलता प्राप्त हो सकती है.
(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है. ये समस्त राशिफल सामान्य हैं. किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है.)
प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष
मोबाइल नं: 91-6261231618
मेल: कलाशांतिज्योतिष@.जीमेल.जीमेल.कॉम
–
एएस/