Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,मानवीय रुचि,राष्ट्रीय

साप्ताहिक राशिफल 14-20 सितंबर 2026 तक

साप्ताहिक राशिफल 14-20 सितंबर 2026 तक

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.

मेष लग्नराशि: इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम तथा भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस हफ्ते कोई दबी हुई बीमारी उभर कर आ सकती है. इस हफ्ते कुछ मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकते हैं अतः संयम तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, सफल होंगे. व्यर्थ के मामलों से अपने आप को दूर रखें.

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को नौकरी तथा व्यापार में कुछ अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती बढ़ेगी. इस हफ्ते आप कार्यों तथा पारिवारिक लोगों को लेकर अधिक सोच विचार करेंगे तथा परेशान होंगे अतः इससे बचें. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता कुछ अच्छे समाचार ला सकता है. धन लाभ की प्राप्ति के योग रहेंगे.

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को शारीरिक तथा मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में किसी के ऊपर अधिक विश्वास करने से बचें. पारिवारिक जीवन में आपकी वाणी किसी को कष्ट पहुंचा सकती है अतः बातचीत के दौरान संयम बरते. धन के लिहाज से हफ्ता ठीक बना रहेगा. संतान से सहयोग मिलेगा.

कर्क लग्नराशि : यह सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. इस हफ्ते अधिकारी वर्ग तथा व्यापारिक साझेदारों के साथ बहसबाजी से बचें उचित रहेगा. जीवनसाथी के साथ मतभेद तथा उनकी सेहत को लेकर समस्या हो सकती है. अचानक किसी प्रकार का धन लाभ आपको इस हफ्ते मिल सकता है. छात्र वर्ग कुछ नया कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति में वृद्धि संभव है.

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को धन सम्बन्धी मामलों में कुछ सफलता मिल सकती है. इस हफ्ते व्यर्थ की उलझनों से अपने आप को दूर रखें. सेहत से जुड़ी समस्याओं में सुधार देखने को मिलेगा. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता कुछ दिक्कतें दे सकता है किन्तु कार्य पूर्ण होंगे. इस हफ्ते आपका आत्मविश्वास बड़ा चढ़ा रहेगा. कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. नकारात्मकता से बचें.

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को शुरुआती दिनों में कुछ लाभ देने वाले कार्य प्राप्त हो सकते हैं. इस हफ्ते आपको अपनी सुख-सुविधाओं में कुछ कमी देखने को मिल सकती है. घरेलू कार्यों के ऊपर आपका धन व्यय हो सकता है. छात्र वर्ग को आलस्य परेशान करेंगा. संतान की सेहत चिंता दे सकती है.

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. आय के नए श्रोत आपको मिल सकते हैं. Governmentी कार्यों से जुड़े जातकों के लिए हफ्ता लाभ देने वाला रहेगा. कामकाज को लेकर कुछ आलस्य महसूस करेंगे. हफ्ते का अंतिम भाग कुछ व्यर्थ की चिंता दे सकता है अतः सचेत रहे. लोगों के साथ तालमेल बना कर चलें.

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को धन का लाभ मिलेगा जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा. कार्यक्षेत्र में मनमाफिक रूप से आपके कार्य संपन्न होंगे. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा तथा उनसे आपको लाभ भी मिलेगा. हफ्ते के अंतिम भाग में कार्यों को लेकर सतर्कता रखें. किसी के लिए गलत बोलने से बचें.

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी. इस हफ्ते भाग्य का सहयोग आपको कई परेशानियों से बचाएगा. इस हफ्ते किसी बात को लेकर मन में भ्रम बना रह सकता है. मांसपेशियों में दर्द तथा खिंचाव की तकलीफ हो सकती है. बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम बनाये रखें. माता की सेहत का ध्यान रखें.

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को धन लाभ की प्राप्ति होगी. प्रॉपर्टी से सम्बंधित कोई कार्य आपको लाभ दे सकता है. नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी. इस हफ्ते धन का व्यय तथा दौड़ भाग अधिक बनी रह सकती है. क़ानूनी नियमों का उल्लंघन हानि दे सकता है. मन को शांत रखें क्रोध से बचें.

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को नौकरी तथा व्यापार के संदर्भ में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. बड़े भाई तथा मित्रों के साथ सकारात्मक रुख बना कर रखें. संतान को लेकर कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है. जीवनसाथी को किसी तरह का लाभ मिल सकता है. हफ्ते के अंत में धन खर्च की अधिकता रहेगी तथा शारीरिक तथा मानसिक परेशानी हो सकती है.

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिल सकता है. इस हफ्ते अधिक सोच विचारी आपकी सेहत को ख़राब कर सकती है. गलत कार्यों से धन कमाने की और जा सकते है अतः उससे बचें. अचानक धन का लाभ होगा. सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें, सफल रहेंगे. जरूरी निर्णय अभी निर्णय अभी टाल दें.

(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है. ये समस्त राशिफल सामान्य हैं. किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है.)

प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष

मोबाइल नं: 91-6261231618

मेल: कलाशांतिज्योतिष@.जीमेल.जीमेल.कॉम

–

एएस/

Share