सागर शराब त्रासदी पर कांग्रेस का वार, मल्लिकार्जुन खड़गे बोले-जवाबदेही से भाग रही डबल इंजन सरकार

New Delhi, 10 सितंबर . Madhya Pradesh में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है.

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “Madhya Pradesh में भाजपा भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा लांघ चुकी है और लापरवाही का आलम यह है कि अब लोगों की जान की भी कोई कीमत नहीं बची.” मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 31 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 11 लोग अब भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. 31 परिवार उजड़ गए, किसी का बेटा गया, किसी का पिता तो किसी का पति, लेकिन भाजपा Government के लिए यह भी बस एक और हादसा है.

उन्होंने कहा कि यही पिछले 22 साल से भाजपा का तरीका बन चुका है. खड़गे ने कई घटनाओं का जिक्र करते हुए Government को घेरा. उन्होंने कहा कि बालाघाट में 27 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई. हाईकोर्ट को Government को फटकार लगानी पड़ी क्योंकि भाजपा की Government 1 महीने बीत जाने के बाद भी सर्वे रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी.इंदौर में दूषित पानी ने 36 लोगों की जान ले ली. जहरीली कफ सिरप से 25 बच्चों की मौत हो गई. वहीं सीधी में एक साल में 53 प्रसूताओं की मौत हो गई.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जहर शराब में हो, पानी में हो या दवा में, हर बार कीमत Madhya Pradesh की जनता अपनी जान देकर चुका रही है. डबल इंजन Government जवाबदेही से दोगुनी रफ्तार से भागती नजर आती है. कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जनता जब न्याय मांगती है तो जवाब में वाटर कैनन और आंसू गैस चलाई जाती है. केंद्र हो या भाजपा की राज्य Governmentें, जवाबदेही कोई नहीं लेता और सजा किसी को नहीं मिलती.

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment