
सागर, 13 सितंबर . Madhya Pradesh के सागर जिले में चर्चित जहरीली शराब कांड के मामले में फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को Police ने Sunday तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई बहरोल थाना क्षेत्र में कठुआ नाला के पास हुई.
Police के मुताबिक, आरोपी ने घेराबंदी के दौरान Police टीम पर तीन राउंड फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में Police की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Police के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि छापरी गांव निवासी 21 वर्षीय शिवांजय राजपूत धामोनी-बहरोल मार्ग से अपने घर जाने की कोशिश कर रहा है. सूचना मिलते ही बांदरी थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह और बहरोल थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने Police बल के साथ इलाके में घेराबंदी कर दी.
Police टीम को देखते ही आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया और कथित तौर पर Police पर तीन गोलियां चला दीं. Police ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. दो राउंड फायरिंग के दौरान एक गोली आरोपी के पैर में लगी. इसके बाद Police ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.
Police ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, तीन कारतूस, तीन खोखे, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है.
Police के मुताबिक, शिवांजय राजपूत जहरीली शराब कांड में प्रमुख आरोपियों में शामिल है और उसकी भूमिका अवैध शराब की सप्लाई से जुड़ी बताई जा रही है. घटना के बाद से वह लगातार फरार था. उसके खिलाफ पहले से तीन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी भी Police ने दी है.
सागर के एसपी अनुराग सुजानिया ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि जहरीली शराब के सेवन से बांदा में हुई मौतों के मामले में शिवांजय राजपूत आरोपी है. सूचना मिली थी कि वह उत्तर प्रदेश की तरफ से होते हुए अपने गांव की ओर निकल रहा है. इसी आधार पर Police ने कठुआ के पास घेराबंदी की. Police के सामने आने पर आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी.
एसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच आगे बढ़ने के साथ अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी. जहरीली शराब कांड के बाद Police ने फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किए थे. शिवांजय राजपूत पर 30 हजार रुपये का इनाम था. Police अब मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और अवैध व जहरीली शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है.
–
एसएके/पीएम