
New Delhi, 18 सितंबर . India के 2008 बैच के आईएफएस अधिकारी हंसराज सिंह वर्मा को Friday को क्यूबा का राजदूत नियुक्त किया गया है. विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, हंसराज सिंह वर्मा जल्द ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे.
हंसराज वर्मा वर्तमान समय में ब्राजील के साओ पाउलो में India के महावाणिज्य दूतावास में महावाणिज्यदूत की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.
विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, हंसराज सिंह वर्मा ने 14 सितंबर 2024 को साओ पाउलो में India के कॉन्सुल जनरल की जिम्मेदारी संभाली. इससे पहले, वे ब्यूनस आयर्स में भारतीय दूतावास में Political और व्यापारिक मामलों के काउंसलर इन-चार्ज थे.
हंसराज वर्मा के पास अलग-अलग भारतीय मिशन और New Delhi में विदेश मंत्रालय में काम करने का बहुत अच्छा और व्यापक अनुभव है. उन्होंने चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायोग; पेरिस में भारतीय दूतावास; अकरा में भारतीय हाई कमीशन; फ्रैंकफर्ट में महावाणिज्य दूतावास; मापुटो में भारतीय हाई कमीशन; लिस्बन में भारतीय दूतावास और ब्यूनस आयर्स में भारतीय दूतावास में काम किया है.
उन्होंने मार्च 2019 से जुलाई 2021 तक विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में उप मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी के तौर पर काम किया. उन्होंने हेडक्वार्टर में पासपोर्ट और वीजा, प्रत्यर्पण, संयुक्त राष्ट्र, प्रोटोकॉल और एडमिनिस्ट्रेशन जैसे कई सब्जेक्ट्स को भी देखा है.
हंसराज वर्मा अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. उन्हें हिंदी कविताएं पढ़ना, लिखना और घूमना पसंद है. उनकी शादी कल्पना हंसराज से हुई है और उनका एक बेटा और एक बेटी है.
इसके साथ ही आईएफएस अधिकारी ने विज्ञान विषय में स्नातक और पर्यावरण विज्ञान में परास्नातक किया है. उन्होंने देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) से प्रोफेशनल ट्रेनिंग पूरी की है.
उन्होंने ट्रेनिंग के बाद अलग-अलग राज्यों में डीएफओ और वन संरक्षक के पदों पर सेवाएं दी हैं. वन्यजीव संरक्षण, जंगला प्रबंधन, कैम्पा (सीएएमपीए) योजना और ईको-टूरिज्म के क्षेत्र में इनका विशेष योगदान रहा है.
–
केके/एबीएम