सांसदों की खरीद-फरोख्त के संजय राउत के आरोप पर भाजपा ने कहा, फर्जी खबरें फैलाना बंद करें

Mumbai , 22 नवंबर . शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने Sunday को भाजपा पर परिसीमन विधेयक पारित कराने के लिए अन्य दलों के सांसदों को खरीदने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि पार्टी का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एक सांसद के बदले 150 करोड़ रुपए की पेशकश कर रहा है. भाजपा ने पलटवार करते हुए राउत से फर्जी खबरें फैलाना बंद करने को कहा.
यहां पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने कहा, “केंद्र Government जिद्दी और अहंकारी हो गई है. संसद का शीतकालीन सत्र नहीं बुलाया जा रहा है, जो कि एक बहुत ही खतरनाक बात है.”
राउत ने दावा किया कि संसद के शीतकालीन सत्र की घोषणा न होने का कारण यह है कि Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चाहते हैं कि अगर सत्र बुलाया जाए तो उसमें ‘संविधान के (131वां संशोधन) विधेयक, 2026’ (परिसीमन विधेयक के साथ) को पारित करा लिया जाए.
उन्होंने आरोप लगाया, “यह भाजपा Government का अहंकार है और इसके लिए वे शीतकालीन सत्र की बलि दे रहे हैं. उन्हें देश, संविधान या संसद की कोई परवाह नहीं है. उन्होंने किसी भी कीमत पर परिसीमन विधेयक को पारित कराने का फैसला कर लिया है.”
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, “वे (भाजपा) विधेयक पारित कराने के लिए Lok Sabha में जरूरी ‘एक-तिहाई’ आंकड़े तक पहुंचने के लिए छोटी पार्टियों को तोड़ेंगे या दबाएंगे और अगर वे पार्टियों को तोड़ने में कामयाब नहीं हुए तो सांसदों को खरीद लिया जाएगा.”
राउत ने यह भी दावा किया, “भाजपा के ‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज’ में एक सांसद की कीमत 150 करोड़ रुपए है.” उन्होंने आरोप लगाया कि अगर कोई सांसद अपनी Political पार्टी के ‘व्हिप’ (आदेश) का उल्लंघन करता है, तब भी उसे सदन से अयोग्य नहीं ठहराया जाता.
भारतीय संविधान की 10वीं अनुसूची (दलबदल विरोधी कानून) के तहत, India में किसी Political पार्टी के ‘व्हिप’ को तोड़ना या उसका उल्लंघन करना विधायिका से अयोग्य ठहराए जाने का आधार बनता है.
राउत ने दावा किया, “भाजपा का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज सांसदों को तोड़ने के लिए 150 करोड़ रुपए की पेशकश कर रहा है. पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करने के बावजूद किसी को अयोग्य नहीं ठहराया गया है. सांसदों को तोड़ने के लिए एजेंट भी तैनात किए गए हैं और सारा पैसा Maharashtra से आ रहा है. Maharashtra के एक वरिष्ठ मंत्री ने इसके लिए फंड देने की जिम्मेदारी ली है.”
हालांकि, भाजपा प्रवक्ता टीआर श्रीनिवास ने संजय राउत की आलोचना की और शिवसेना के टूटने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया.
उन्होंने से कहा, “वे (संजय राउत) बिना किसी सबूत, प्रमाण या तथ्य के लगातार आरोप लगाते रहते हैं. उन्हीं की वजह से ‘महाविकास अघाड़ी’, ‘महा विनाश अघाड़ी’ बन गई और उनके रवैये तथा बयानों के कारण ही शिवसेना में टूट हुई. उन्होंने अभी तक अपनी गलतियों से कोई सबक नहीं सीखा है और जिस तरह से वे फर्जी खबरें फैलाते हैं, वह हास्यास्पद है.”
श्रीनिवास ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) सांसद के बयानों पर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा, “संजय राउत को अपना बर्ताव सुधारना चाहिए और फर्जी खबरें फैलाना बंद करना चाहिए.”
–
एएसएच/वीसी


